Raigarh News

स्काई अलॉयज पहुंचे ESIC शाखा प्रबंधक, कर्मचारियों को योजनाओं के लाभों की दी जानकारी

रायगढ़। ESIC के शाखा प्रबंधक (परसदा) योगेश कुमार ने 27 नवंबर को स्काई अलॉयज एंड पावर लिमिटेड परिसर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) योजना के तहत मिलने वाले विभिन्न लाभों और सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में योगेश कुमार ने कर्मचारियों को ESIC के माध्यम से उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, बीमारी के दौरान आर्थिक सहायता, मातृत्व लाभ, दुर्घटना एवं दिव्यांगता लाभ सहित अन्य महत्वपूर्ण सुविधाओं के बारे में बताया। उन्होंने योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों और उनके उपयोग की प्रक्रिया से कर्मचारियों को अवगत कराया।

इस जानकारीपूर्ण कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को ESIC योजना के प्रावधानों और सुविधाओं के प्रति जागरूक करना तथा जरूरत पड़ने पर उनका सही तरीके से लाभ उठाने में मदद करना था।

कार्यक्रम के अंत में स्काई अलॉयज एंड पावर लिमिटेड प्रबंधन ने कर्मचारियों को योजनाओं की जानकारी और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए शाखा प्रबंधक योगेश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button