Raigarh News
गोवा विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में ABVP की शानदार जीत, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

रायगढ़। गोवा विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस बड़ी सफलता पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने परिषद के सभी कार्यकर्ताओं और विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
सोशल मीडिया के माध्यम से जताई खुशी
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने अपने संदेश में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, गोवा इकाई के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और चुनाव में विजयी हुए सभी छात्र नेताओं के प्रति आभार और शुभकामनाएं प्रकट कीं।
सफल कार्यकाल की कामना
ओपी चौधरी ने विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी छात्र हितों की रक्षा और विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने सभी विजयी प्रत्याशियों के उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की है।
