spot_img

Latest Posts

बगमूड़ा तालाब में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने किया श्रमदान, दिया स्वच्छता का संदेश

घरघोड़ा। स्वच्छ एवं सुंदर नगर के निर्माण के उद्देश्य से नगर पंचायत घरघोड़ा द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बगमूड़ा तालाब में सफाई एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 7:30 बजे हुए कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान बगमूड़ा तालाब परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। प्रतिभागियों ने कचरा और गंदगी हटाकर सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। नागरिकों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने की अपील की गई।
भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग या व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने तालाब और अन्य जलस्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के लिए जनभागीदारी की आवश्यकता बताई।
नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और नगर को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष अमित त्रिपाठी, पार्षद एवं एल्डरमैन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश पंडा, मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार हिमांशु सिंह, सीएमओ पुष्पा खलखो, कृषि विभाग, पीआईयू और अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी श्रमदान में शामिल हुए।
इसके अलावा पत्रकार प्रेम अग्रवाल, स्वच्छता दीदियां, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से तालाब एवं जलस्रोतों को स्वच्छ रखने और स्वच्छता अभियान में सामूहिक भागीदारी का संदेश दिया गया।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss