Raigarh News

निलांचल पहुंचे इनर व्हील क्लब के सदस्य, बच्चों को भोजन और उपयोगी सामग्री बांटी

रायगढ़। सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी की ओर से निलांचल में विशेष सेवा गतिविधि आयोजित की गई। इस दौरान क्लब की सदस्याओं ने वहां रह रहे 6 से 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें भोजन सहित उपयोगी सामग्री वितरित की।

कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को फूड पैकेट दिए गए। इसके साथ ही क्लब की ओर से मोजे, पेन, कॉपियां और चॉकलेट भी भेंट की गईं। सदस्याओं ने बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताया और उनके बीच खुशियां बांटीं। उपहार और भोजन पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।

इस सेवा गतिविधि में क्लब अध्यक्ष अनीता अग्रवाल के साथ वीना अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल और हेमा अग्रवाल उपस्थित रहीं। सभी सदस्याओं ने बच्चों के साथ संवाद कर उन्हें अपनापन और सहयोग का संदेश दिया।

इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी की ओर से बताया गया कि क्लब निरंतर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए जरूरतमंदों की सहायता और समाज में सेवा, सहयोग तथा मानवता की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button