जेसीआई रायगढ़ सिटी की नई कार्यकारिणी गठित, आयुष मोदी बने वर्ष 2027 के अध्यक्ष

जेसीआई रायगढ़ सिटी की वर्ष 2027 की नई कार्यकारिणी (लोकल गवर्निंग बोर्ड) का गठन किया गया है। इसके लिए स्थानीय होटल अंश इंटरनेशनल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें सर्वसम्मति से जेसी आयुष मोदी को वर्ष 2027 के लिए अध्यक्ष और जेसी गोपाल मित्तल को सचिव नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में जेसीआई जोन-27 के जोन प्रेसिडेंट जेसी मानव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्षों और वरिष्ठ सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। नवगठित कार्यकारिणी में जेसी सीए गुलशन अग्रवाल को निवर्तमान अध्यक्ष, जेसी प्रजीत सिंह टुटेजा को सह-सचिव और जेसी सीए अमन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष एवं सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई है।
अन्य पदाधिकारियों में मैनेजमेंट उपाध्यक्ष जेसी वेदांग बेरीवाल और निदेशक जेसी श्लोक चौधरी, बिजनेस उपाध्यक्ष जेसी सुमित मित्तल और निदेशक जेसी विशाल अग्रवाल, ट्रेनिंग उपाध्यक्ष जेसी सीए शुभम बोंदिया और निदेशक जेसी विकास गुप्ता (सोलर) शामिल हैं। ग्रोथ एंड डेवलपमेंट उपाध्यक्ष जेसी सीए अमन मित्तल तथा निदेशक जेसी अवंत अग्रवाल बनाए गए हैं। कम्युनिटी डेवलपमेंट उपाध्यक्ष जेसी सुनील अग्रवाल (कोतरलिया) और निदेशक जेसी शिवम अग्रवाल होंगे।
प्रोजेक्ट स्वस्थम की जिम्मेदारी जेसी सक्षम सिंघल और जेसी स्पर्श अग्रवाल को, जबकि प्रोजेक्ट मुक्तिधाम की जिम्मेदारी जेसी दिनेश अग्रवाल और जेसी आकाश अग्रवाल (दुल्हन) को दी गई है। पीआर मार्केटिंग का दायित्व जेसी सुमन दत्ता और ग्रीटर की जिम्मेदारी जेसी आदित्य अग्रवाल (अजय फैंसी) संभालेंगे। क्लीन एंड ग्रीन प्रोजेक्ट (जेसीआई चौक) के निदेशक जेसी अमन अग्रवाल (RTO) और जेसी सुमित बट्टीमार होंगे।
अटेंडेंस कोऑर्डिनेटर के रूप में जेसी निकेत अग्रवाल और जेसी सौभाग्य सवाड़िया को जिम्मेदारी दी गई है। सलाहकार मंडल में जेसी अर्पित अग्रवाल, जेसी आनंद मोदी, जेसी विकास सिंघल, जेसी विकास अग्रवाल (रानी सती), जेसी अमर जिंदल और जेसी रजत बट्टीमार शामिल हैं।
नवनियुक्त अध्यक्ष आयुष मोदी और सचिव गोपाल मित्तल ने वरिष्ठ सदस्यों एवं सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में संस्था समाज सेवा, युवा नेतृत्व विकास और जनकल्याणकारी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेगी।
