Raigarh News

Raigarh News : चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के चलते सभी स्कूलों में 29 अक्टूबर को छुट्टी

रायगढ़, 28 अक्टूबर 2026/  बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रायगढ़ जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में 29 अक्टूबर, गुरुवार को अवकाश घोषित किया गया है।

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के अनुमोदन पर विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी किया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आदेश के तहत जिले के सभी प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालय बंद रहेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

 

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button