spot_img

Latest Posts

जनरल स्टोर का शटर तोड़कर चोरी, 2 नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

रायगढ़। कालीबाड़ी-सिविल लाइन क्षेत्र स्थित जनरल स्टोर का शटर तोड़कर नकदी और गुटखा चोरी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से चोरी का राजश्री गुटखा और 1,700 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। तीनों को सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार सिंधी कॉलोनी, कच्ची खोली निवासी हरिचंद अम्बुवानी ने 27 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर की रात करीब 10 बजे कालीबाड़ी स्थित दीपक जनरल स्टोर बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन दुकान पहुंचने पर शटर क्षतिग्रस्त मिला। अंदर सामान बिखरा हुआ था और गल्ले में रखी नकदी के साथ राजश्री गुटखा के करीब 200 पैकेट, कीमत लगभग 25 हजार रुपए, गायब थे।
रिपोर्ट पर कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 544/2026 के तहत धारा 331(4), 305 BNS में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया।
पुलिस को सूचना मिली कि जेलपारा जूटमिल निवासी विवेकानंद चौहान (24) अपने साथियों के साथ चोरी किया गया गुटखा कम कीमत पर बेचने की बात कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने विवेकानंद और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़कर पूछताछ की।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि 26-27 सितंबर की दरम्यानी रात आरोपियों ने लोहे की रॉड से दुकान का शटर उठाकर अंदर प्रवेश किया और सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। इसके बाद नकदी और गुटखा चोरी कर लिया। चोरी की रकम आपस में बांटने तथा गुटखा रेलवे ट्रैक के पास छिपाने की बात सामने आई। अगले दिन एक अन्य नाबालिग साथी को गुटखा बेचने के लिए एक बोरी देने की जानकारी भी पुलिस ने दी।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss