“अभियान संवदेना” : लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, भेजा न्यायिक रिमांड पर
रायगढ़ । रथ मेला में नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर लैलूंगा पुलिस ने “अभियान संवेदना” के तहत नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ एवं धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चुकू शिकारी (20 साल) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Crime News, raigarh News, nabalig ladki se chhedkhani, rath mela ke ghatna, shikayat par karyvai, lailunga police, aaropi girftar, judicial remand,
पुलिस का कहना है कि 15 वर्षीय लड़की अपने परिजनों के साथ 19 जुलाई 2026 को थाना लैलूंगा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि 17 जुलाई को वह ग्राम बगुडेगा में आयोजित रथ मेले में गई थी। इसी दौरान परिचित युवक चुकू शिकारी, जिसका ससुराल ग्राम बगुडेगा में है, उसे लगातार घूरता रहा। कुछ समय बाद जब वह मेले से कुछ दूरी पर लघुशंका के लिए गई, तब आरोपी पीछे से पहुंचा और जबरन उसे पकड़ लिया।
Crime News, raigarh News, nabalig ladki se chhedkhani, rath mela ke ghatna, shikayat par karyvai, lailunga police, aaropi girftar, judicial remand,
आरोपी ने उसके साथ अभद्र हरकत करते हुए उसकी अस्मिता को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया। पीड़िता ने किसी तरह अपना बचाव किया, जिस पर आरोपी ने उसे घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। भय और सामाजिक संकोच के कारण पीड़िता तत्काल शिकायत दर्ज नहीं करा सकी। बाद में उसने पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई, जिसके बाद थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई ।
Crime News, raigarh News, nabalig ladki se chhedkhani, rath mela ke ghatna, shikayat par karyvai, lailunga police, aaropi girftar, judicial remand,
रिपोर्ट पर थाना लैलूंगा में आरोपी चुकू शिकारी (19 वर्ष), निवासी सातकियारी, जिला देवगढ़ (ओडिशा), हाल मुकाम ग्राम बगुडेगा, थाना लैलूंगा* के विरुद्ध अपराध क्रमांक 233/2026 धारा 76, 77 भारतीय न्याय संहिता एवं 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार किया।
विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर *आरोपी चुकू शिकारी (20 साल) निवासी ग्राम सातकिरीया जिला देवगढ़ ओड़िसा* को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
Crime News, raigarh News, nabalig ladki se chhedkhani, rath mela ke ghatna, shikayat par karyvai, lailunga police, aaropi girftar, judicial remand,
रायगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले किसी भी अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। ऐसे मामलों में पीड़ित की पहचान की गोपनीयता बनाए रखते हुए संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।
क्या कहते हैं एसएसपी शशि मोहन सिंह ?
“महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी बालिका या महिला के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पीड़ितों एवं उनके परिजनों से अपील है कि ऐसे मामलों में बिना भय के तत्काल पुलिस को सूचना दें।”*