spot_img

Latest Posts

सुनील शर्मा को मिली शहर कांग्रेस की कमान

खरसिया। खरसिया शहर के कांग्रेसजनों में नई ऊर्जा एवं जान फूंकने के उद्देश्य से क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री उमेश पटेल ने कांग्रेसजनो में लोकप्रिय, ऊर्जावान, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील शर्मा को शहर अध्यक्ष के पद पर नियुक्त कराया है। अपने विधायक के उपरोक्त निर्णय से खरसिया शहर एवं नगरपालिका क्षेत्र के कांग्रेसजनो में अपार उत्साह देखा जा रहा है। नगर के वरिष्ठ एवं आम कांग्रेस कार्यकर्ता नारे लगाते हुए लगातार सुनील शर्मा के निवास स्थान पहुंच रहे है तथा फ टाके फोडक़र एवं मिठाइयां बांटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे है।
वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने चर्चा के दौरान बताया की सुनील शर्मा में अपार नेतृत्व क्षमता है जो सभी को साथ लेकर चलते है एवं इनके अध्यक्ष बनने से शहर कांग्रेस और अधिक मजबूत होगी तथा संगठन को इनके अनुभव का लाभ मिलेगा। उपरोक्त नियुक्ति पश्चात कांग्रेसजनो के साथ जुलूस की शक्ल में सुनील शर्मा ने खरसिया विश्राम गृह चौक पहुंचकर स्व. नंदकुमार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया।
नवनियुक्त शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा ने उपरोक्त नियुक्ति पर चर्चा करते हुए बताया की हमारे लोकप्रिय नेता एवं अजेय विधायक उमेश पटेल का स्नेह एवं प्यार मुझ पर हमेशा से रहा है उन्होंने जो विश्वास व्यक्त किया है उसे पूर्ण करने के लिए मैं हर संभव प्रयास करूंगा।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss