पोर्ते महाविद्यालय में दो दिवसीय स्वच्छता अभियान, परिसर का किया सौंदर्यीकरण
घरघोड़ा। पोर्ते महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) की नियमित गतिविधि के अंतर्गत दो दिवसीय स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाना था, ताकि विद्यार्थियों को स्वच्छ वातावरण में पढ़ाई करने का अवसर मिल सके।
शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के रासेयो कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रविंद्र कौर चौबे और जिला संगठक संतोष कुमार नायक के निर्देशन में आयोजित इस अभियान को महाविद्यालय शासी निकाय समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार पंडा का संरक्षण मिला। वहीं संस्था के प्राचार्य डॉ. जगदीश तिर्की और रासेयो कार्यक्रम अधिकारी एस.एल. साहू के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
अभियान के दौरान रासेयो स्वयंसेवकों और अन्य छात्र-छात्राओं ने मिलकर महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की। इसके साथ ही परिसर में बनी क्यारियों की ईंटों की पुताई कर सौंदर्यीकरण किया गया। विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों से परिसर की साफ-सफाई और सुंदरता में सुधार किया गया।
कार्यक्रम से प्रभावित होकर महाविद्यालय सदस्य विजय डनसेना ने आयोजन की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने इस तरह के स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों को सराहनीय बताया।
इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ से अजय मिश्रा, रामप्यारे सूर्यवंशी, मोहित सिदार, दीपक ठाकुर, मोनिका लकड़ा, पद्मिनी भोय, तारा गुप्ता, रजनी सिदार, वंदना पोर्ते, नैना टोप्पो, रिचालता मिंज और प्रियंका यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
रासेयो स्वयंसेवकों में रूपेश, छोटू, सागर, क्षीरसागर, मिथिला, जामुली, पूजा, स्नेहा, अंजली, लक्ष्मी, श्रुति, सुमिधा, विमला, शर्मिला, आरती, रीना, दुलेश्वरी, यामिनी, खिलेश्वरी, उर्शिला, कांती, नंदिनी, राधिका, विनिता, यमुना, रजनी, अश्वनी, विनोद, अनिल, ईशा, नव्या, प्रियंका, पूजा मरावी, जानकी, त्रिवेणी, संजना, रमा, माधुरी, युवराज, टीना, ज्योत्स्ना, बब्ली, नीलम, सीता, रम्भा, सीमा, दीपिका, अमरिता और चंद्रमा सहित अन्य स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही।
