CG NewsPolitical NewsRaigarh Newsरायगढ़

Raigarh News : जो धरती आबा बिरसा मुंडा को भगवान नहीं मानते, नक्सलियों को पूजते हैं, उन्हें सवाल पूछने का हक नहीं – अरुण धर दीवान

कांग्रेस के बयान पर भाजपा जिला अध्यक्ष का पलटवार, कहा – कांग्रेस की कोख में नक्सली पलते रहे, मोदी-साय सरकार ने छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त किया

रायगढ़। जनजातीय गौरव दिवस पर धर्मजयगढ़ की धरती हजारों आदिवासी भाई-बहनों की मौजूदगी की गवाह बनी। धर्मजय गढ़ की पावन धरती धरती आबा बिरसा मुंडा के जयकारे से गूंज उठी। कांग्रेस प्रवक्ता के आरोपों पर भाजपा नेता अरुण धर दीवान ने पटलवार करते हुए कहा कि जिन लोगों ने कभी बिरसा मुंडा को भगवान नहीं माना, जो जंगलों में बंदूक लेकर घूमने वाले नक्सलियों को क्रांतिकारी बताते रहे, उन्हें आज जनजातीय गौरव दिवस पर सवाल पूछने का कोई अधिकार नही हैं।

कांग्रेस ने तंज कसा है कि हीरो गायब था असली वजह बताते हुए अरुण धर ने कहा मौसम और कांग्रेस का मन दोनों खराब था। नितिन नवीन जी का विमान कम विजिबिलिटी के कारण लैंड नहीं कर सका, यह मौसम की मजबूरी थी, भाजपा की नहीं। कांग्रेस की स्थिति इतनी खराब है कि वाजिब विषय नहीं मिलने पर खराब मौसम पर भी राजनीति करने लगी। आदिवासियों के नेता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने स्वयं कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जनजातीय गौरव दिवस में शामिल हुए यह ताकत है, कमजोरी नहीं।

श्री दीवान ने अफसोस जताते हुए कहा आदिवासीयो कि भीड़ को किराए की भीड़ बताना बिरसा मुंडा के प्रति श्रद्धा का अपमान है। कांग्रेस आज भी आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझती है। आदिवासी भाई-बहन अपने धरती आबा के लिए श्रद्धा से आए थे, बसों में गिन कर किराए का बताना आदिवासियों की श्रद्धा का अपमान है। भूपेश राज में छग की सड़को में गुलाब बिछाकर प्रियंका का स्वागत करने वाली कांग्रेस को धरती आबा बिरसा मुंडा के जयकारे के विज्ञापन देख पेट में दर्द क्यों हो रहा है? जब कांग्रेस के राज में सोनिया-राहुल के फोटो वाले विज्ञापन छपते थे, तब तो आपको विकास दिखता था।

आज बिरसा मुंडा का फोटो छपा तो आपको ब्रांडिंग दिख रही है? कांग्रेस का दावा है कि उम्मीदों का पिटारा खाली रह गया। अरे, मुख्यमंत्री जी ने मंच से ही जनजातीय समाज के लिए विकास की घोषणाएं कीं, पीएम जनमन, धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान की चर्चा की बैगा आदिवासियों के खाते में करोड़ो की राशि अंतरित की। आदिवासी नृत्य करने वाले नृत्य दलों को लाखों के पुरुकार दिए। नितिन नवीन जी पटना में छठ मनाने जाने पर तंज कसे जाने को लेकर भी जिला भाजपा अध्यक्ष दीवान ने कहा बिरसा मुंडा जी की तरह छठ भी तो आस्था का पर्व है। छठी मैया भी आस्था हैं। सवाल यह है कि कांग्रेस को हर हिंदू पर्व से ही दिक्कत क्यों होती है।भाजपा हर धर्म का सम्मान करती है चाहे वह किसी भी राज्य या धर्म से जुड़ा हो।नक्सली वाद को कांग्रेस की देन बताते हुए दीवान ने कहा दशकों तक बस्तर की धरती खून से रंगी रही, आदिवासी भाई-बहन मरते रहे, स्कूल उड़ते रहे, लेकिन कांग्रेस की सत्ता में इतना साहस नहीं था कि छत्तीसगढ़ महतारी को नक्सल मुक्त करा सके। ये काम मोदी सरकार के निर्देशन में विष्णुदेव साय की सरकार ने बखूबी कर दिखाया है।

आज बस्तर में बंदूक की आवाज नहीं, बिरसा मुंडा के जयकारे गूंज रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ की धरती पर धरती आबा बिरसा मुंडा के नाम का जयकारा है, लेकिन गांधी परिवार का जयकारा लगाने वालों के पेट में मरोड़ उठ रहा है। कांग्रेस को दिक्कत बिरसा मुंडा से नहीं है, दिक्कत इस बात से है कि अब जयकारा गांधी परिवार का नहीं, धरती आबा का लग रहा है। कांग्रेस के दावों को भ्रामक बताते हुए अरुण धर ने कहा कांग्रेस में एक गुट दावा कर रहा है कि भीड़ नहीं जुटी इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन नहीं आए, दूसरा गुट दावा कर रहा है कि भीड़ बसों में जुटाई गई। आरोप लगाने के पहले आपस में तय तो कर लो, भीड़ थी या नहीं थी? कांग्रेस के दावों में ही भ्रम है, सच में नहीं। धर्मजयगढ़ की धरती से धरती आबा बिरसा मुंडा के जयकारे ने लैलूंगा, धर्मजयगढ़, खरसिया की जनता को सीधा संदेश दे दिया है कि देश को आजाद कराने में गांधी जी के अलावा आदिवासी नेताओं का भी योगदान था। कांग्रेस ने यह सच छुपाया रहा जबकि , मोदी जी ने इस सच को साहस के साथ सामने लाया ।

कांग्रेस ने सत्ता में रहते इस सच को छुपाया, आदिवासी नेताओं को किताबों से गायब कर दिया। मोदी जी ने इस सच्चाई को साहस के साथ न केवल बताया, बल्कि आज देश का चप्पा-चप्पा बिरसा मुंडा के जयकारे से गूंज रहा है। किसी नेता के आगमन स्थगित होने मात्र से किसी महापुरुष का सम्मान कम नहीं हो सकता । आयोजन स्थल पर मौजूद आदिवासी नेताओं ने मोदी जी सहित नितिन नवीन जी को वर्चुअल सुना। और इस आयोजन में स्वयं मुख्यमंत्री का शामिल होना ही बताता है कि बिरसा मुंडा के योगदान की भाजपा के लिए क्या अहमियत है।आने वाली पीढ़ी को बिरसा मुंडा जैसे महापुरुष के जीवन से जुड़ा सच जानने का अवसर मिलेगा। जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन आने वाली पीढ़ी को अंग्रेजों के खिलाफ आदिवासी नेताओं के संघर्ष का सच बताएगा। ये वो सच है जिसे कांग्रेस ने 70 साल तक दबाकर रखा।

श्री दीवान ने कहा जनजातीय गौरव दिवस कांग्रेस की नजर में इवेंट है लेकिन भाजपा के लिए यह आस्था का आयोजन है।भाजपा ने बिरसा मुंडा को भगवान माना है, कांग्रेस ने उन्हें किताबों से गायब किया था। कांग्रेस पहले यह तय करे कि बिरसा मुंडा के साथ हैं या नक्सलियों के साथ? क्योंकि जो आदिवासी समाज का खून बहाते हैं, उनके साथ खड़े होकर आप जनजातीय गौरव की बात नहीं कर सकते। धरमजयगढ़ की जनता ने देख लिया है – मंच पर भले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष न पहुंचे हों, लेकिन आदिवासियों के दिल में भाजपा पहुंच गई है। और यही बात कांग्रेस को सबसे ज्यादा चुभ रही है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button