CG NewsRaigarh Newsरायगढ़

Raigarh News: तीन बरस पहले ओपी को दिए गए एक-एक वोट से हो रहे जनहित के बड़े फैसले*

तरुणाई की नई पौध का भविष्य संवारने की कवायद में जुटे चौधरी, सबल नेतृत्व में तीन बरस में विकास की नई करवट लेने को आतुर हो रहा अंचल

रायगढ़। आज से ठीक तीन बरस पहले 17 नवंबर को रायगढ़ वासियों ने जनहित का चिंतन करते हुए ओपी चौधरी के पक्ष में ऐतिहासिक मतदान किया था। उस चुनाव परिणाम ने मानो इतिहास रचते हुए रायगढ़ की राजनीतिक दशा-दिशा ही बदल दी। भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी को मिला ऐतिहासिक जनादेश आम जनता की उम्मीदों की जीत मानी गई। ओपी चौधरी ने तीन बरस में राजनीतिक रूढ़िवादी परम्पराओं को तोड़ने में आशातीत सफलता पाई है।

बचपन में ओम प्रकाश चौधरी ने अन्य बच्चों की तरह खेल-कूद, घूमने-फिरने में ध्यान लगाया होता तो शायद कलेक्टर नहीं बन पाते…! राजनीति में आने के बाद खरसिया की हार से निराश होकर ओपी चौधरी घर बैठ जाते तो आज प्रदेश एक सफल वित्त मंत्री से वंचित हो जाता…! सदैव परम्पराओं को तोड़ने वाले ही इतिहास भी रचते हैं…!

आज जनता ने अपना वोट भाजपा के साथ-साथ एक सुयोग्य व्यक्ति को यह सोच कर दिया था कि इस सफल कलेक्टर में ही रायगढ़ की दशा-दिशा बदलने की क्षमता है। जनता के एक-एक वोट का रायगढ़ की जनता को क्या लाभ मिला…? इसकी समीक्षा भी अब हो जानी चाहिए।

तीन बरस के अंदर रायगढ़ – घरघोड़ा के उस जर्जर मार्ग का कायाकल्प हो गया, जिसमें पैदल चलना कठिन हो गया था। इस जर्जर मार्ग की सुधार हेतु विपक्ष में ओपी ने दो दिनों की पदयात्रा भी की थी। इस मार्ग के सुधार के साथ-साथ दोनों ओर चौड़ीकरण का कार्य तेज गति से जारी है। आए दिन होने वाले जाम से मुक्ति मिली। रायगढ़ शहर के चारों ओर की जर्जर सड़कों को सुधारने का काम त्वरित गति से शुरू हो चुका है…! फोर लेन सड़कों के लिए जारी बीस हजार करोड़ रुपयों में रायगढ़ जिले की सड़कें भी शामिल हैं। सड़कों के किनारे यत्र-तत्र फेंके जाने वाले फ्लाई ऐश के मामलों में आशातीत कमी आई है…! एक पेड़ मां के नाम लगाए जाने की योजना से इस जिले में वृक्षारोपण में गति आई है…!

तीन बरस के अंदर इतवारी बाजार में दस करोड़ की लागत से ऑक्सीजन बनाने की दिशा में काम आगे बढ़ चुका है। दीदी सदन बनाए जाने का काम जोरों से चल रहा है…! सरिया, पुसौर में लाइब्रेरी हेतु राशि स्वीकृत की गई है। बरमकेला में अपेक्स बैंक की शाखा खुल गई। प्रयास कॉलेज की दिशा में कदम बढ़ा लिए गए…!

तीन बरस के अंदर आधा दर्जन बॉक्स क्रिकेट सहित बैडमिंटन कोर्ट में खिलाड़ी खेलते नजर आ रहे हैं। नालंदा की नींव रखने के लिए बेजा कब्जा हटाया जा चुका है…! केलो परियोजना की नहरों के लिए एक हजार करोड़ रुपये के प्रावधान से सूखे खेतों की प्यास बुझेगी और किसानों का खेत हरा सोना उगलेगा। मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य उपकरणों एवं सुविधाओं के लिए करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया। नगर निगम क्षेत्र की सड़कों के लिए करोड़ों का प्रावधान किया गया। तीन बरस के अंदर जनता के वोटों की ताकत ओपी चौधरी को हर दिन जन-हित का काम करने के लिए प्रेरित कर रही है।

व्यक्तिगत हित की बजाय जन हित कार्यों को तरजीह दिए जाने की अनोखी कार्यशैली ओपी को प्रदेश के विरले नेता के रूप में स्थापित करती है। ओपी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा अब विपक्ष भी दबी जुबान कर रहे हैं… और क्यों ना करें…? राजनीतिक बयानबाजी मजबूरी हो सकती है लेकिन विपक्ष की अंतरात्मा यह जानती है कि शहर हित में ऐसे बड़े फैसले पहले कभी नहीं लिए गए…! भविष्य कैसा होगा यह वर्तमान में किए जा रहे फैसलों से तय होता है। ओपी दृढ़ संकल्प के साथ शिक्षा, चिकित्सा, खेल के क्षेत्र में आज जो फैसले ले रहे हैं उसका लाभ आने वाली पीढ़ी को अवश्य मिलेगा, शुरुआती तीन बरस का अभी से आगाज देखकर यह सुनिश्चित हो चुका है।

*तीन बरस में विकास रायगढ़ में बरस रहा है*

रिंग रोड और एयरपोर्ट की कार्य योजना को जमीन पर उतारने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य जारी है। नालंदा परिसर की लाइब्रेरी के दरवाजे आने वाले दिनों में जनता के लिए खुल जाएंगे। पहाड़ मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। जर्जर हो चुका ढीमरापुर मार्ग के फोर लेन मार्ग का टेंडर जारी हो चुका है। केनाल नहर का काम युद्ध स्तर पर जारी है। मेरिन ड्राइव, एसईसीएल में मेरिन ड्राइव, खर्रा घाट पुलिया, गोवर्धनपुर पुलिया निर्माणाधीन है। ऑक्सी जोन लोकार्पित हो चुका है। कोतरा रोड में स्वीकृत हो चुका है। भूत बंधान तालाब और रामलीला मैदान के कायाकल्प हेतु राशि स्वीकृत हो गई है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button