spot_img

Latest Posts

महिला संस्कृति शाखा ने गोवंश को खिलाई हरी सब्जी और गुड़

रायगढ़। मारवाड़ी युवा मंच रायगढ़ संस्कृति शाखा की महिला सदस्यों ने पितृ मोक्ष की भावना से स्थानीय गोशाला में गोसेवा कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिलाओं ने गोवंश को करीब 150 किलो हरी सब्जियां और गुड़ खिलाया।

कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व प्राचार्य बाबूलाल चंद्रा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे गोसेवा कार्य की सराहना की और महिला सदस्यों के सेवा भाव की प्रशंसा की।

संस्था की अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच संस्कृति शाखा सामाजिक और मानवीय सरोकारों से जुड़े कार्यों में लगातार सक्रिय है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के लिए फॉगिंग मशीन के संचालन के साथ गोवंश को नियमित रूप से चारा खिलाने और उनकी सेवा करने का कार्य भी किया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान महिला सदस्यों ने अपने हाथों से गायों को हरा चारा, सब्जियां और गुड़ खिलाया। कार्यक्रम में राखी गुप्ता, मधु गुप्ता, दीप्ति गुप्ता, पप्पल अग्रवाल, दीपिका अग्रवाल, अनु अग्रवाल, रेखा जैन, कोमल अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, अनीता अग्रवाल और शालू गोयल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss