spot_img

Latest Posts

दो मजदूरों की मौत पर धरना, 50 लाख मुआवजे की मांग

पत्थलगांव। ग्राम पाकरगांव में पोल शिफ्टिंग के दौरान करंट की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत के बाद बुधवार सुबह मामला गरमा गया। मृतकों के परिजनों ने शव लेने से इनकार करते हुए पत्थलगांव सिविल अस्पताल के सामने धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग रखी।

धरने में मृतकों के परिजनों के साथ पूर्व विधायक हृदय राम राठिया, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि भगत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। परिजनों का कहना है कि मुआवजे को लेकर उचित निर्णय होने तक वे शव लेने के लिए तैयार नहीं हैं।

धरने की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी और जवान अस्पताल परिसर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों और परिजनों से बातचीत कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और परिजनों के पहुंचने से अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

गौरतलब है कि पाकरगांव में गुडलक पेट्रोल पंप के सामने पोल शिफ्टिंग के दौरान करंट की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई थी। घटना के बाद बिजली विभाग की अनुमति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे हैं। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
————————————————————

Latest Posts

spot_img

Don't Miss