रायगढ़। सेवा ही संकल्प अभियान के तहत 2 अक्टूबर को पुसौर में विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला स्वास्थ्य समिति, रायगढ़ द्वारा आयोजित यह शिविर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुसौर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
स्वास्थ्य विभाग की टीम शिविर में लोगों की आंखों की जांच करेगी। नेत्र परीक्षण के साथ चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा और दृष्टिदोष पाए जाने पर आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क चश्मे का वितरण किया जाएगा। विभाग के अनुसार, समय पर नेत्र परीक्षण कराने से दृष्टि संबंधी समस्याओं की शुरुआती स्तर पर पहचान में मदद मिलती है।
शिविर में नेत्र विशेषज्ञों की टीम सेवाएं देगी। इसमें डॉ. मीना पटेल, डॉ. रत्ना मेश्राम, डॉ. सलोनी अग्रवाल, डॉ. प्रभात पटेल, डॉ. शिव नायक, डॉ. संतोष कश्यप, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. आर.के. अग्रवाल और डॉ. ए.एल. डेम्ब्रा शामिल रहेंगे।
शिविर में आने वाले लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने पुसौर क्षेत्र सहित जिलेवासियों से अपील की है कि वे स्वयं और अपने परिवार के सदस्यों की आंखों की जांच कराने के लिए शिविर में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

