spot_img

Latest Posts

रायगढ़ पहुंचेगी ‘जल, जन और सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, भाजयुमो ने तैयारियां तेज कीं

रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत निकाली जा रही ‘जल, जन और सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा 1 अक्टूबर को रायगढ़ जिले में पहुंचेगी। यात्रा को लेकर भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में संचालित किया जा रहा है।

यात्रा के कार्यक्रम को लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान और जिला भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने धर्मजयगढ़ आयोजन स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्था से जुड़े कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 अक्टूबर को शाम 4:30 से 5:30 बजे तक लाभार्थी सम्मेलन होगा। इसमें केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राही अपने अनुभव साझा करेंगे। इसके बाद शाम 5:45 से 6:45 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात 7:30 से 8:30 बजे तक सामूहिक सहभोज आयोजित किया जाएगा।

2 अक्टूबर, गांधी जयंती के दिन सुबह 6:30 से 7:30 बजे तक सेवा सम्मेलन के तहत स्वच्छता अभियान, श्रमदान और महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं सार्वजनिक परिसरों की सफाई की जाएगी। सुबह 7:30 से 8 बजे तक अल्पाहार के बाद बाइक यात्रा कछार के लिए रवाना होगी।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमीत शर्मा ने कहा कि उनके अनुसार यह यात्रा सेवा और जनभागीदारी के संदेश को आगे बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने युवाओं से अभियान से जुड़ने की अपील की। जिला भाजपा ने पार्टी के जिला एवं मंडल पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों, विभिन्न मोर्चों-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों समेत वरिष्ठ नेताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss