spot_img

Latest Posts

वडनगर से वाराणसी की सेवा संकल्प यात्रा जांजगीर पहुंची, बाइक रैली में शामिल हुए ओपी चौधरी

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वडनगर से वाराणसी तक निकली सेवा यात्रा जांजगीर पहुंची। यात्रा के पहुंचने पर जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित जनप्रतिनिधियों, युवाओं और नागरिकों ने यात्रा में शामिल युवाओं का स्वागत किया। अभियान के तहत ऐसी यात्राओं के माध्यम से सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। BDN India
वित्त मंत्री ओपी चौधरी स्वयं बाइक रैली में शामिल हुए और युवाओं का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं से सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। वडनगर से वाराणसी तक यात्रा कर रहे युवाओं को शाल और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित भी किया गया।
चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष जनसेवा और राष्ट्रसेवा से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक की उनकी सार्वजनिक जीवन यात्रा सेवा और समर्पण से जुड़ी रही है।
वित्त मंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, नवाचार और सकारात्मक सोच देश और छत्तीसगढ़ के विकास को गति देने में योगदान कर सकती है। उन्होंने युवाओं से सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना के साथ विकास के प्रयासों से जुड़ने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि विकास के साथ संस्कृति और विरासत को सहेजना भी सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं को अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए विकास की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए।
सांसद कमलेश जांगड़े ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भी यात्रा में शामिल युवाओं का स्वागत किया और उनके प्रयासों की सराहना की।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss