spot_img

Latest Posts

राष्ट्रीय स्तर के AI प्रशिक्षण से मास्टर ट्रेनर्स को मिली आधुनिक डिजिटल तकनीक की सीख, IIIT नागपुर में पांच दिवसीय ट्रैनिंग 

छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों एवं शैक्षणिक संस्थानों से चयनित 15 मास्टर ट्रेनर्स की सहभागिता

रजत किरण न्यूज डेस्क। शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) एवं डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से PSSCIVE-NCERT, भोपाल द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय “Capacity Building Programme for Master Trainers in AI and Digital Technology” का शुक्रवार को IIIT नागपुर में सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण का आयोजन 21 से 25 सितंबर 2026 तक किया गया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों एवं शैक्षणिक संस्थानों से चयनित 15 मास्टर ट्रेनर्स ने सहभागिता की। प्रशिक्षण में Artificial Intelligence, Generative AI, Machine Learning, Data Analytics, Cloud Computing, Cyber Security, IoT, Python Programming, AI Assistants एवं Digital Learning जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने ChatGPT, Google Gemini एवं अन्य AI टूल्स के माध्यम से पाठ-योजना, वर्कशीट, प्रश्नपत्र, MCQ, उत्तर-कुंजी, क्विज एवं अन्य शिक्षण-सामग्री तैयार करने का अभ्यास किया। Prompt Writing for Teachers के माध्यम से प्रभावी प्रॉम्प्ट तैयार करने तथा AI से प्राप्त सामग्री का सत्यापन एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के अनुरूप उपयोग करने की जानकारी दी गई।

इसके साथ ही Canva एवं Canva AI, Google Classroom और Google Forms के माध्यम से डिजिटल शिक्षण-सामग्री एवं ऑनलाइन कक्षा संचालन का अभ्यास कराया गया। साइबर सुरक्षा, डेटा गोपनीयता तथा AI के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग पर भी विशेष जोर दिया गया।

प्रशिक्षण का प्रमुख फोकस Hands-on एवं Activity-based Learning रहा। समापन अवसर पर प्रतिभागियों द्वारा तैयार डिजिटल एवं AI आधारित शिक्षण-सामग्री का प्रदर्शन किया गया तथा प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। डॉ. भूपेंद्र धर दीवान, APC, State Project Office, रायपुर; डी. दर्शन, व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माना बस्ती, रायपुर; राजकुमारी महेंद्र, व्याख्याता, IASE बिलासपुर; विकास कुमार वर्मा, व्याख्याता, DIET पेंड्रा; पुष्पा सिंह, व्याख्याता, DIET अंबिकापुर तथा मीना धाबू, व्याख्याता, DIET कांकेर , राजेंद्र कुमार कलेत व्याख्याता pmshri शासकीय नटवर अंग्रेजी स्कूल रायगढ़, विवेक कुमार वर्मा, व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोड़बहाल, महासमुंद; रितेश कुमार जैन, व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिनकापार, बालोद;  आशुतोष शुक्ला, व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिकारी, बिलासपुर; सुनीता पांडेय, व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी, रायपुर;  मीनाक्षी शर्मा, व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौंदकेरा, गरियाबंद; प्रकाश चंद्राकर, व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पार्कंदा, धमतरी;  सपना सोनी, व्याख्याता, SAGES शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गेवरा-सिरसा, दुर्ग; छत्तीसगढ़ के मास्टर ट्रेनर्स ने प्रशिक्षण में सहभागिता की। यह प्रशिक्षण प्रदेश में AI आधारित आधुनिक एवं डिजिटल शिक्षण को आगे बढ़ाने की दिशा में उपयोगी पहल रहा।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss