Raigarh News

खरसिया में कांग्रेस का ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

कांग्रेस पार्टी के ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत खरसिया विधानसभा क्षेत्र के खरसिया मंडल-2 में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वार्ड क्रमांक 10 से 18 तक आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान तथा आम मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा को लेकर आवाज उठाई। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की गई।

कार्यक्रम में खरसिया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैलाश अग्रवाल, सुनील शर्मा, नीरज पटेल, गोपाल शर्मा (पत्रकार), विकक्ल अग्रवाल, सन्यासी मेहर, राहुल महंत, अंकित फोटवानी और राम शर्मा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं वक्ता शामिल हुए। वक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की और उनके इस्तीफे की मांग उठाई।

वक्ताओं ने देश में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। उनका कहना था कि लोकतंत्र, संविधान और चुनाव प्रक्रिया के प्रति आम जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था जरूरी है। कांग्रेस की ओर से देशभर में चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को इसी उद्देश्य से जोड़ा गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन मनोज महंत ने किया, जबकि कमलेश महंत ने आभार प्रदर्शन किया। आयोजन में प्रभारीगण सहित खरसिया मंडल-2 के सैकड़ों कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की गरिमा बनाए रखने और आम मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता के वोट देने के अधिकार से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button