spot_img

Latest Posts

*छात्रावास में विविध कार्यक्रम, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा*एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत अतिथियों ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 

*छात्रावास में विविध कार्यक्रम, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा*एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत अतिथियों ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश*

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 01 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत पीएम अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास हरदी, विकासखंड सारंगढ़ में विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के लिए चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में श्री ज्योति पटेल, श्री भुवन मिश्रा, सहायक आयुक्त डॉ. बद्रीश सुकखदेवे, कनिष्ठ लेखा अधिकारी श्री महिलाने, श्री अजगल्ले, प्राचार्य श्री ठाकुर, ग्राम पंचायत हरदी की सरपंच श्रीमती कुसुम लक्ष्मी नारायण वर्मा, श्री हितेश अजगल्ले, खंड प्रभारी श्री विमल कुमार अजगल्ले सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
अतिथियों ने छात्रावास परिसर की स्वच्छता एवं प्राकृतिक वातावरण की सराहना करते हुए छात्राओं को शिक्षा के साथ अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपनी प्रतिभा को निखारते हुए विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।
इस अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत अतिथियों एवं अधिकारियों ने छात्रावास परिसर में पौधे रोपकर उनकी देखभाल और संरक्षण का संदेश भी दिया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इन गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं में रचनात्मकता, सामाजिक दायित्व और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का भाव विकसित करने का प्रयास किया गया।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss