spot_img

Latest Posts

एसपी सुनील शर्मा ने  प्रेस वार्ता में कहा  अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में कुल 8 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार। लगभग 103 किलो गांजा सहित कुल ₹89.75 लाख का माल जप्त 

एसपी सुनील शर्मा ने  प्रेस वार्ता में कहा
 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में कुल 8 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार। लगभग 103 किलो गांजा सहित कुल ₹89.75 लाख का माल जप्त
सारंगढ जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत  को  पुलिस और एएनटीएफ टीम ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में उड़ीसा से सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से होते हुए उत्तर प्रदेश ले जा रहे गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है। सूचना के आधार पर, एक नारंगी-लाल रंग के आयशर वाहन में दो व्यक्ति उड़ीसा से भंवरपुर मार्ग और बेलाटुला रोड होते हुए बिलासपुर की ओर गांजा ले जा रहे थे। इस पर चौकी बेलादुला पुलिस एवं एनटीएफ टीम द्वारा तेंदूदरहा के पास रोड पर घेराबंदी की गई। वाहन के चालक से कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह बलांगीर (उड़ीसा) से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था। इसके बाद वाहन की तलाशी लेने पर वाहन के पीछे रखी लोहे की अलमारी के भीतर भूरे टेप में लपेटे हुए 35 पैकेट गांजा, कुल वजन 39.76 किलोग्राम बरामद हुआ।जिसमेम अनुज कुमार गौतम पिता मुरारी गौतम, उम्र 31 वर्ष, निवासी भरथरी, थाना तेली बाजार, जिला जौनपुर (उ.प्र.), टिंकू वर्मा पिता राम शंकर से जप्ती किए गए सभी सामग्री की कुल कीमती ₹45,20, 000 रुपये वहीं थाना भटगांव में थाना भटगांव पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सारंगढ़ से भटगांव की ओर आ रही एक सफेद ऑल्टो कार  को रोकने का प्रयास किया गया। कार में 4 व्यक्ति सवार थे। चालक “गाड़ी आगे साइड में लगा रहा हूँ” कहकर वाहन लेकर भाग गया। इसके पीछे से आ रही एक अन्य सफेद कार , का चालक तेज रफ्तार में स्टॉपर को टक्कर मारकर बिर्रा जांजगीर की ओर भागने लगा। जांजगीर पुलिस से समन्वय स्थापित कर, उनके सहयोग से पुलिस टीम द्वारा गिरवानी पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया गया। ऑल्टो कार में 2 व्यक्ति सवार थे, जिनके आधिपत्य के वाहन की तलाशी लेने पर 4 प्लास्टिक बोरियों में कुल 63.350 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। मौके पर ही सभी आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट एवं बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। प्रकरण के सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।जिसमें सुनील बेलदार पिता बगराज बेलदार, निवासी कबरई, महोबा  अरविंद कुमार ठाकुर पिता जय नारायण ठाकुर, निवासी खन्ना, महोबा  सुरेंद्र यादव पिता होरीलाल यादव, निवासी कबरई, महोबा  सागर सिंह पिता राजेश सिंह, निवासी कोतवाली नगर, महोबा मेहताब अहमद पिता इकबाल अहमद, निवासी हिमउली, हमीरपुर,इस तरह जप्ती समानों की कुल राशि 44,55,000 रु आंकी गई है

Latest Posts

spot_img

Don't Miss