प्रधानमंत्री के संदेशों को बताया राष्ट्रनिर्माण का मजबूत आधार
रायगढ़। रायगढ़ विधानसभा अंतर्गत बूथ क्रमांक–189, शक्ति केंद्र–कोड़ातराई, मंडल–कोड़ातराई में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विकास केडिया के नेतृत्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Raigarh news, bjp political News, pm man ki bat, bjp mahamantri ne suni man ki baat,bjp karyakartaon ke sath, raigarh vidhan sabha Kshetra,
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी ने राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भर भारत और जनभागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत में निर्मित पहले सैन्य परिवहन विमान सी-295 की सफल उड़ान को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। साथ ही आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस संशोधक और नई क्रूज़ मिसाइल के सफल परीक्षण का उल्लेख करते हुए देश की सुरक्षा क्षमता को और अधिक सशक्त होने की बात कही।
Raigarh news, bjp political News, pm man ki bat, bjp mahamantri ne suni man ki baat,bjp karyakartaon ke sath, raigarh vidhan sabha Kshetra,
प्रधानमंत्री ने गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की महत्ता पर प्रकाश डाला। इसके अलावा अहमदाबाद में आयोजित विश्व योगासन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों को गौरवपूर्ण बताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में असम की महिलाओं द्वारा संचालित ‘हरगिला आर्मी’ के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति के योगदान को प्रेरणादायी बताया। साथ ही नागरिकों से सोने के पुनर्चक्रण, ईंधन बचत के लिए कारपूलिंग, मेट्रो के उपयोग और “देखो अपना देश” अभियान को अपनाने का आह्वान किया।
Raigarh news, bjp political News, pm man ki bat, bjp mahamantri ne suni man ki baat,bjp karyakartaon ke sath, raigarh vidhan sabha Kshetra,
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विकास केडिया ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर अपने विचारों के माध्यम से नागरिकों को आत्मनिर्भरता, सामाजिक जिम्मेदारी, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि आज भारत रक्षा, तकनीक, सामाजिक सुरक्षा और वैश्विक नेतृत्व के क्षेत्र में जिस गति से आगे बढ़ रहा है, वह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और नागरिकों से प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाकर विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री साँई राज, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल, भाजयुमो मंडल महामंत्री शानू ठाकुर, भाजपा मंडल सोशल मीडिया प्रभारी लक्की देवांगन सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Raigarh news, bjp political News, pm man ki bat, bjp mahamantri ne suni man ki baat,bjp karyakartaon ke sath, raigarh vidhan sabha Kshetra,

