spot_img

Latest Posts

Raigarh News भाजपा ने लिया लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प : शहर में निकाली आपातकाल की विभीषिका स्मृति दिवस मशाल रैली

रायगढ़।  भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ़ एवम युवा मोर्चा द्वारा आपातकाल की विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रायगढ़ शहर मशाल रैली का आयोजन किया गया।

Raigarh News, political News, raigarh bjp, aapatkal vibhishika smriti diwas, mashal raili, loktantra ki raksha ka sankalp,

रैली का शुभारंभ सायंकाल भाजपा जिला कार्यालय से हुआ।मशाल रैली भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर गांधी प्रतिमा, सुभाष चौक,रामनिवास टॉकीज चौक,शहीद चौक एवं मिनीमाता चौक होते हुए जेल गेट पहुंची,जहां सभा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
रैली में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, महापौर,पार्षदों, एमआईसी सदस्यों,जिला पदाधिकारियों,विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प दोहराया।इस दौरान लोकतंत्र अमर रहे,आपातकाल कभी नहीं,भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के उद्घोष से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम का समापन जेल गेट में हुआ।जेल गेट में आयोजित सभा को जिला भाजपा के महामंत्री विकास केड़िया, महापौर जीवर्धन चौहान एवं कार्यक्रम के संयोजक अरुण कातोरे ने संबोधित किया।
जिला महामंत्री विकास केड़िया ने कहा कि 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय है।आपातकाल के दौरान संविधान,लोकतांत्रिक संस्थाओं और नागरिक अधिकारों का दमन किया गया तथा हजारों लोकतंत्र सेनानियों और विपक्षी नेताओं को जेलों में डाल दिया गया।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों का संघर्ष देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

Raigarh News, political News, raigarh bjp, aapatkal vibhishika smriti diwas, mashal raili, loktantra ki raksha ka sankalp,

महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि लोकतंत्र केवल मतदान का अधिकार नहीं,बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों की रक्षा का भी प्रतीक है।यह मशाल रैली लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प है तथा उन सभी वीर सेनानियों को श्रद्धांजलि है जिन्होंने आपातकाल के दौरान संघर्ष कर लोकतंत्र की ज्योति को बुझने नहीं दिया।
कार्यक्रम संयोजक अरुण कातोरे ने कहा कि आपातकाल का स्मरण लोकतंत्र के प्रति जनजागरण का अभियान है। भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और यह मशाल रैली उसी अटूट संकल्प का प्रतीक है।
कार्यक्रम का संचालन अशोक अग्रवाल ने किया तथा अशोक यादव ने आभार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के सह संयोजक युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुमित शर्मा और दुर्गा डाली देवांगन ने कार्यक्रम को सफल बनाने अथक मेहनत किया।इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव सजग रहने का संकल्प लिया।

Raigarh News, political News, raigarh bjp, aapatkal vibhishika smriti diwas, mashal raili, loktantra ki raksha ka sankalp,

Latest Posts

spot_img

Don't Miss