रायगढ़। प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला किसान कांग्रेस कमेटी जिला रायगढ़ के अध्यक्ष देवानंद पटेल के नेतृत्व में किसान कांग्रेस के कार्यकताओं एवं किसानों द्वारा उनके टोकन नहीं कटने एवं अन्य सात सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन रायगढ़ कलेक्टर को सौंपा गया, एवं टोकन को तत्काल काटने की मांग की गई ।


इस दौरान कलेक्टर द्वारा कहा गया कि वास्तविक किसान का टोकन कटेगा। इन बातों को ध्यान में रखते हुए उपस्थित साथियों से बात करते हुए निर्णय लिया गया कि 26/1/2026 तक टोकन नहीं कटने पर, किसान कांग्रेस एवम कांग्रेस पार्टी व किसानों द्वारा चक्का जाम एवं धरना प्रदर्शन के साथ चरण बद्ध आन्दोलन की शुरुवात लोइंग सोसाइटी के सामने करने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक किसान कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील मालाकार, ब्लॉक किसान कांग्रेस कमेटी परिसीमन रायगढ़ अध्यक्ष पालूराम मालाकार, ब्लॉक किसान कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, प्रभारी महामंत्री किसान कांग्रेस लोचन सिंह चौहान,सीनियर कांग्रेस कार्यकर्त्ता सुरेन्द्र गुप्ता, मुकेश गुप्ता, दुलामणि मालाकार, श्याम लाल गुप्ता, अनूसूचित कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष परदेसी चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष अनूसूचित कांग्रेस त्रिनाथ चौहान, एवं सैकड़ों किसान और कार्यकर्त्ता सम्मिलित हुए थे । टोकन नहीं कटने की स्थिति में 26 जनवरी को लोइंग सोसायटी के सामने धरना प्रदर्शन के साथ चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने रायगढ़ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।

