Raigarh News

दिव्यांगजनों के लिए आयोजित शिविर में 52 लोगों का हुआ पंजीयन

नशामुक्त भारत अभियान के तहत 125 लोगों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प

रायगढ़, 26 नवम्बर 2026/ समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद पंचायत लैलूंगा में दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी (विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र) प्रमाणीकरण, चिन्हांकन एवं परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 52 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया। इनमें 16 दिव्यांगजनों का प्रमाणीकरण किया गया, जबकि एक व्यक्ति को मेडिकल रेफर किया गया। इसके अलावा 18 दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड पूर्व में बन चुके थे तथा 17 अन्य श्रेणी में शामिल रहे। शिविर में दिव्यांगजनों को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया एवं सुविधाओं के संबंध में बताया गया। ज्ञात हो कि आगामी 1 दिसम्बर को पुनः जनपद पंचायत लैलूंगा में दिव्यांग जनों के लिए यूडीआईडी कार्ड प्रमाणीकरण चिन्हांकन परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में दिव्यांगजन शिविर में शामिल हो सकते है।
इसी क्रम में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जनपद पंचायत लैलूंगा में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रीति नायडू ने उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में लगभग 125 लोगों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button