प्रजापति ब्रह्माकुमारी की नगर भ्रमण यात्रा का केशरवानी सेवा समिति ने किया भव्य स्वागत जूस पिलाकर किया अभिनंदन, समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ग्रहण किया आशीर्वाद

प्रजापति ब्रह्माकुमारी की नगर भ्रमण यात्रा का केशरवानी सेवा समिति ने किया भव्य स्वागत
जूस पिलाकर किया अभिनंदन, समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ग्रहण किया आशीर्वाद
सारंगढ़। प्रजापति ब्रह्माकुमारी की नगर भ्रमण यात्रा के सारंगढ़ आगमन पर केशरवानी सेवा समिति द्वारा आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर केशरवानी सेवा समिति के अध्यक्ष निखिल कुमार बानी के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जूस वितरण की विशेष व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम में केशरवानी महिला समिति की अध्यक्ष, केशरवानी तरुण समिति के अध्यक्ष, महिला एवं तरुण समिति के सदस्यगण, सेवा समिति के समस्त पदाधिकारी तथा प्रदेश स्तर के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।साथ में अनुसूजीत जाति के प्रदेश महामंत्री हरीनाथ खुटे व प्रकाश अग्रवाल सभी ने एकजुट होकर प्रजापति ब्रह्माकुमारी की नगर भ्रमण यात्रा का स्वागत किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सेवा, सद्भावना और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। जूस वितरण के माध्यम से नगर भ्रमण यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का आत्मीय अभिनंदन किया गया।
समाज के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सहभागिता से स्वागत कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के समापन पर केशरवानी सेवा समिति के अध्यक्ष निखिल कुमार बानी ने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सेवा समिति के समस्त सदस्यों एवं पदाधिकारियों, महिला समिति की अध्यक्ष एवं सदस्यों तथा तरुण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग, समर्पण और सहभागिता से ही यह स्वागत कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
