डिप्टी कलेक्टर ऋचा सिंह व मधू गभेल हुई भारमुक्त,शिक्षा शर्मा बनी बिलाईगढ की नई एसडीएम
छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर के आदेश क्रमांक ESTB 102 (1)/414/2026-GAD-4नवा रायपुर अटल नगर दिनांक 29-09-2026 के द्वारा ऋचा सिंह (रा.प्र.से.पी.-2021) डिप्टी कलेक्टर का स्थानांतरण मंत्रालय नवा रायपुर अटल नगर में पदस्थ किये जाने के फलस्वरूप उन्हे उक्त आदेश के परिपालन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से आज दिनांक 30 सितम्बर 2026 को नवीन पदस्थापना स्थल मंत्रालय नवा रायपुर अटल नगर के लिए भारमुक्त किया जाता है।-वहीं छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर के आदेश क्रमांक ESTB 102 (1)/414/2026-GAD-4नवा रायपुर अटल नगर दिनांक 29-09-2026 के द्वारा मधु गभेल (रा.प्र.से.पी.-2024) डिप्टी कलेक्टर का स्थानांतरण डिप्टी कलेक्टर कोरबा में पदस्थ किये जाने के फलस्वरूप उन्हे उक्त आदेश के परिपालन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से आज दिनांक 30 सितम्बर 2026 को नवीन पदस्थापना स्थल कार्यालय कलेक्टर कोरबा (छ.ग.) के लिए भारमुक्त किया जाता है तथा शिक्षा शर्मा, डिप्टी कलेक्टर जिला कार्यालय सारंगढ़-बिलाईगढ़ को अनुविभागीय अधिकारी (रा०) बिलाईगढ़ का सम्पूर्ण प्रभार अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सौपा जाता है ।

