आगामी गणेश विसर्जन नवरात्रि व दशहरा के मद्देनजर एसपी सुनील शर्मा ने किया पुलिस टीम के साथ नगर भ्रमण
सारंगढ़ आगामी गणेश विसर्जन, नवरात्रि व दशहरा के मद्देनजर एसपी सुनील शर्मा ने आज पुलिस टीम के साथ नगर भ्रमण कर विभिन्न चौंक चौराहों जिसमें बस स्टैंड, आजाद चौक,नंदा चौंक इत्यादि का जायजा लिया व एसडीओपी,टी आई को नागरिकों की सुविधा हेतु पार्किंग, ट्रैफिक इत्यादि व्यवस्थित ढंग से करने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए व इसके सम्बंधित कई नागरिकों से चर्चा कर उनसे सुझाव भी लिए जिससे आगामी पर्व में आवागमन व अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखा जा सके।इस दौरान एएसपी, एसडीओपी,टी आई,ट्रैफिक टी आई व पुलिस टीम उपस्थित रहे । 

