*कोरबा में ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन संपन्न,जिला पंचायत अध्यक्ष संजय विशेष रूप से शामिल हुए , दो परिवारों के मिलन का दिया संदेश

—
*कोरबा में ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन संपन्न,* दो परिवारों के मिलन का दिया संदेश
*कोरबा, 22 नवंबर।* परशुराम ब्राह्मण समाज, कोरबा के तत्वावधान में प्रथम वर्ष ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन परशुराम विप्र भवन, महाराणा प्रताप चौक, बुधवारी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां अपने परिजनों सहित शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महापौर रायपुर श्री प्रमोद दुबे जी रहे, जबकि अध्यक्षता जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष संघ श्री संजय भूषण पाण्डेय जी ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री देवेन्द्र पाण्डेय जी उपस्थित रहे। परशुराम ब्राह्मण समाज कोरबा के अध्यक्ष श्री बी. के. शुक्ला जी, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा श्री राजेन्द्र पाण्डेय जी एवं श्री मनोज कुमार शर्मा जी, श्री हरीश परसाई जी, जनरल मैनेजर एसईसीएल श्री द्विवेदी जी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी. पी. उपाध्याय जी, श्री वेद भूषण द्विवेदी जी उपस्थित रहे। मंच संचालन श्री सी. के. शर्मा जी ने किया।
इस अवसर पर श्री बसंत तिवारी, श्री वाई. पी. तिवारी, श्री बी. एन. शुक्ला, श्री राजेश पाण्डेय, श्री शिवराज शर्मा, श्री मेदनी मिश्रा, श्री नागेश चंद्र गौरहा, श्री मन्नू शर्मा, श्री संतोष तिवारी, श्री दिनेश पाण्डेय, श्री रितेश तिवारी, श्री दुष्यंत तिवारी, श्री अखिलेश शर्मा, श्री के. एल. मिश्रा, श्री प्रदीप तिवारी, श्री आलोक पाण्डेय, श्री संदीप शर्मा, श्री तारकेश मिश्रा, श्री राम निहोरा द्विवेदी, श्री संजय शर्मा, श्री शंकर शर्मा, श्री शत्रुघ्न तिवारी, श्री शरद उपाध्याय सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
महिला पदाधिकारियों में महिला अध्यक्ष श्रीमती सावित्री शुक्ला, संरक्षक श्रीमती कल्पना पाण्डेय, महासचिव श्रीमती भारती पाण्डेय, श्रीमती चंद्रलेखा पाण्डेय, श्रीमती पूर्णिमा तिवारी, श्रीमती शोभना परसाई, श्रीमती ज्योति शर्मा, श्रीमती आँचल शर्मा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
*मुख्य अतिथि श्री प्रमोद दुबे जी ने कहा -*
श्री प्रमोद दुबे जी ने कहा कि वे रायपुर में रहते हैं और समाज के किसी भी व्यक्ति को रायपुर में किसी भी प्रकार की आवश्यकता हो, तो वे हमेशा सहयोग के लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा कि समझिए आपका एक भाई रायपुर में है, जो हमेशा आपके साथ खड़ा रहेगा।
*अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय जी का उद्बोधन -*
अपने उद्बोधन में श्री संजय भूषण पाण्डेय जी ने कहा कि यह परिचय सम्मेलन केवल दो व्यक्तियों का संबंध नहीं है। जब एक युवक और युवती जुड़ते हैं, तो केवल वे दोनों ही नहीं जुड़ते, बल्कि दो परिवारों का मिलन होता है। इसलिए रिश्ते को इसी भावना से देखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस मिलन के दौरान हमको इस बात पर बहुत ज्यादा जोर नहीं देना चाहिए कि लड़के या लड़की में संपूर्ण गुण हों, क्योंकि कमियां हर व्यक्ति में कुछ न कुछ होती हैं।
उन्होंने कहा कि कमियों को स्वीकार करते हुए, चुनौतियों को पार करते हुए और एक-दूसरे के साथ कैसे एडजस्ट करें, इस भावना को ध्यान में रखते हुए रिश्ता तय करना चाहिए। क्योंकि संपूर्ण कोई व्यक्ति नहीं होता। भगवान भी संपूर्ण नहीं रहे, हर जगह कुछ न कुछ कमी रही है। ऐसा सोचने पर ही रिश्ते बनते हैं और टिकते हैं।
उन्होंने माता-पिता से कहा कि आपको अपने बेटे-बेटियों पर पूरा भरोसा होना चाहिए। आप उनको ऐसे संस्कार दीजिए कि वह कहीं भी, जो भी काम करें, तो आपको भरोसा हो कि मेरा बेटा-बेटी या होने वाली बहू गलत नहीं करेंगे। उनको इतना अधिकार और विश्वास अवश्य दीजिए।
उन्होंने कहा कि समाज में ज्यादातर माता-पिता अपनी सोच को बच्चों पर थोप देते हैं। जैसे परीक्षा में वह क्या पढ़ेगा, क्या करेगा, इसको तय करने के लिए उन पर दबाव डाल देते हैं, जिसके कारण बच्चे का भविष्य नहीं बन पाता है।
इसी तरह जब युवक-युवतियों की शादी लगती है, तो माता-पिता अपनी सोच को ज्यादा थोपते हुए कहते हैं कि मुझे डॉक्टर चाहिए, इंजीनियर चाहिए। इस सोच के कारण बहुत से योग्य युवक-युवतियों की शादी नहीं हो पाती है।
उन्होंने आग्रह किया कि माता-पिता अपनी सोच को बच्चों पर थोपने के बजाय, इस परिचय सम्मेलन का लाभ लें। ज्यादा से ज्यादा लोग इस सम्मेलन का उपयोग करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा नए रिश्ते बनें, यही समाज का लाभ है।
उन्होंने परशुराम भवन को लेकर कहा कि श्री देवेन्द्र पाण्डेय जी द्वारा जमीन दान की गई है और इतना बड़ा भवन बनना समाज के लिए बहुत बड़े गौरव की बात है। परशुराम समाज और विप्र समाज के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है कि हम इतने बड़े भवन के नीचे आज यह कार्यक्रम संपन्न कर रहे हैं।
*आर्थिक क्षेत्र और रोजगार पर दिया जोर -*
श्री पाण्डेय जी ने कहा कि ब्राह्मण समाज को अब आर्थिक क्षेत्र पर भी ध्यान देना होगा। ब्राह्मण पैदा होते ही बुद्धिमान होता है, ज्ञान की उसमें कभी कमी नहीं होती है। यह उसका आनुवंशिक गुण है। लेकिन आज जरूरत है तो आर्थिक क्षेत्र में काम करने की।
उन्होंने कहा कि कौशल विकास योजना के अंतर्गत जो पाठ्यक्रम हैं, उनको पढ़ने और कौशल विकास की योजनाओं की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि हर व्यक्ति के पास कुछ न कुछ रोजगार अवश्य हो।
उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के पास रोजगार होना ही चाहिए। समाज को व्यापार, उद्योग और व्यवसाय की तरफ भी आगे आना होगा। यही प्रयास हमारे समाज को और आगे बढ़ाएगा।
अंत में उन्होंने आयोजक परशुराम ब्राह्मण समाज, कोरबा को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि समाज जब भी आवश्यकता महसूस करेगा, वे साथ खड़े रहेंगे।
—
