spot_img

Latest Posts

अंडर-16 ड्यूस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट

रायगढ़। अंडर-16 ड्यूस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ओ.पी. जिंदल स्कूल और एसआरवीएम की टीमें आमने-सामने रहीं। टॉस जीतकर एसआरवीएम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए ओ.पी. जिंदल स्कूल की टीम 14.1 ओवर में 82 रन पर ऑलआउट हो गई।
टीम की ओर से आयुष सिंह ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने 25 गेंदों में 30 रन बनाए, जिसमें 5 चौके शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 120.0 रहा। अन्य बल्लेबाजों में वेदांश पांडेय (10 रन) और प्रिंस (7 रन) का योगदान रहा।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए एसआरवीएम की टीम 10.4 ओवर में 62 रन पर ऑलआउट हो गई।
एसआरवीएम की ओर से आसिम चौधरी ने संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए 24 गेंदों में 25 रन बनाए। उनकी पारी में 2 चौके और 2 छक्के शामिल रहे तथा उनका स्ट्राइक रेट 104.1 रहा, लेकिन अन्य बल्लेबाजों से उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिल सका।
गेंदबाजी में ओ.पी. जिंदल स्कूल की ओर से अथर्व, श्रिधांत चौधरी और शशांक सोनवानी ने शानदार प्रदर्शन किया। इनमें अथर्व 1.4 ओवर, 12 रन देकर 3 विकेट, श्रिधांत चौधरी 2 ओवर, 13 रन देकर 2 विकेट, शशांक सोनवानी 3 ओवर, 13 रन देकर 2 विकेट, इसके अलावा मनीष ने 1 विकेट, आयुष सिंह ने 1 विकेट और आसिम चौधरी ने 1 विकेट प्राप्त किया।
अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते आयुष सिंह को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने बल्लेबाजी में 30 रन बनाए और गेंदबाजी में 2 ओवर में 11 रन देकर 1 विकेट भी लिया।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss