पीएचसी हिर्री का हुआ नेशनल क्वालिटी मूल्यांकन

सारंगढ़ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश व सी एम एच ओ डॉ पुष्पेंद्र वैष्णव के मार्गदर्शन तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ आर एल सिदार के कुशल नेतृत्व और विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक नंदलाल इजारदार के उचित प्रबंधन में विकासखंड सारंगढ़ अंतर्गत ग्राम हिर्री के आयुष्मान आरोग्य मंदिर का एन क्यू ए एस प्रमाणीकरण दिनांक 28 व 29 सितंबर 2026 को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें भारत सरकार द्वारा नामित मुख्य मूल्यांकनकर्ता डॉ कुसुम बरुवा (गोवाहटी, असम) और मुनमुन मंडल (कोलकाता प. बंगाल) के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिर्री में दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का मूल्यांकन किया गया । मूल्यांकन के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर हिर्री में दी जाने वाली ओ पी डी, आई पी डी, लैब, डिलीवरी रूम सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के गुणवत्ता को परखा गया । मूल्यांकन कर्ताओं ने इस दौरान मरीजों को दी जाने वाली सेवाओं का फीडबैक लेते हुए, इससे संबंधित सेवा और रिकॉर्ड की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए एवं छोटी मोटी कमियों को अविलंब पूर्ण करने के निर्देश दिए । सफलता पूर्वक मूल्यांकन कराने में कृष्णा पूरी गोस्वामी (जिला सलाहकार), मनोज साहू (जिला एकाउंट मैनेजर), चंद्रकुमार पटेल (ब्लॉक नोडल अधिकारी), अरुण नायक (ब्लॉक सहायक नोडल अधिकारी), ओ पी कुर्रे , डॉ आर बी पाणिग्राही (सेक्टर प्रभारी अधिकारी), डॉ चिन्मय पाणिग्राही (चिकित्सा अधिकारी) सहित सेक्टर पर्यवेक्षक और सेक्टर के समस्त कर्मचारियों का सहयोग सराहनीय रहा ।
