spot_img

Latest Posts

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगन पहुंचा सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह शिशु संरक्षण से लेकर मातृ-शिशु स्वास्थ्य तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका : संजय पाण्डे

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगन पहुंचा सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह

शिशु संरक्षण से लेकर मातृ-शिशु स्वास्थ्य तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका : संजय पाण्डे

सारंगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत झरियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के बीच पहुंचकर उनके कार्यों की सराहना की और शासन की योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डे ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डे ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों की देखरेख का स्थान नहीं, बल्कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी महत्वपूर्ण सेवाओं का केंद्र हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों के संरक्षण, देखरेख, पालन-पोषण और स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। स्वस्थ जच्चा और स्वस्थ बच्चा समाज की मजबूत नींव है और इसे मजबूत बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का योगदान महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज की सेवा में जुटे लोगों के बीच पहुंचकर उनके कार्यों को समझने और उनका उत्साह बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों का आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचना कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ शासन की योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का भी माध्यम है।

समारोह के दौरान अतिथियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं से संवाद किया तथा बच्चों और महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ली। कार्यकर्ताओं ने भी अपने कार्यों और केंद्र की गतिविधियों से अतिथियों को अवगत कराया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ केशरवानी, जिला प्रवक्ता भुवन मिश्रा, मंडल अध्यक्ष जयप्रकाशबानी, अरविंद हरिप्रिय सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला कार्यक्रम अधिकारी के साथ सारंगढ़ सेक्टर की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss