spot_img

Latest Posts

ओडिशा के जंगल में रायगढ़ के 7 जुआरी पकड़े गए, 1 लाख नकद समेत सामान जब्त

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूर्वांचल क्षेत्र से सटे ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में पुलिस ने जंगल में जुआ खेल रहे सात लोगों को पकड़ा है। कार्रवाई रेंगाली थाना क्षेत्र के कनकतोरा के पास बादीमाल जंगल में की गई। पकड़े गए सभी लोग रायगढ़ जिले के चक्रधरनगर और तमनार थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
रेंगाली थाना पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम करीब 4 बजे सूचना मिली थी कि बादीमाल जंगल में कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और सात लोगों को कथित तौर पर जुआ खेलते हुए पकड़ा।
पकड़े गए लोगों में चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के महापल्ली निवासी पप्पू उर्फ मनोज प्रधान (46), जुरडा निवासी जादव गुप्ता (43), जामगांव निवासी निखिल अग्रवाल (47), बनोरा निवासी अमर साहू (35), लोईंग निवासी वाचस विश्वाल (36), जुरडा कलमीडीपा निवासी जयप्रकाश प्रधान (45) और तमनार थाना क्षेत्र के रायबरा निवासी अंकित बेहरा (29) शामिल हैं।
रेंगाली थाना पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, जुआ स्थल से 1 लाख 260 रुपए नकद, पांच बाइक और सात मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss