spot_img

Latest Posts

साइबर जागृति अभियान के सातवें चरण में ग्राम पंचायतों में “साइबर चौपाल” लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।*आज जिले के 49 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर 3560 से अधिक लोगों को  किया गया जागरूक

*साइबर जागृति अभियान के सातवें चरण में ग्राम पंचायतों में “साइबर चौपाल” लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।*आज जिले के 49 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर 3560 से अधिक लोगों को  किया गया जागरूक

🔶 *ग्राम हरदी में सेवा संकल्प और साइबर जागृति अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन।*

🔶 *आज जिले के 49 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर 3560 से अधिक लोगों को जागरूक किया गया।*

🔶 *सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सावधानी से उपयोग करें: एसपी सुनील शर्मा।*

🔶 *किसी भी प्रकार की ठगी होने पर नज़दीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं: एसडीओपी दीवान।*

छत्तीसगढ़ पुलिस के निर्देशानुसार सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक “साइबर जागृति अभियान” चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य हर नागरिक को ऑनलाइन ठगी से बचाना और डिजिटल दुनिया में सतर्क रखना है। अभियान के सातवें चरण में गांधी जयंती की थीम पर ग्राम पंचायतों में “साइबर चौपाल” लगाई जा रही हैं, जहाँ पुलिस सीधे ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें साइबर ठगी के तरीकों और बचाव के उपायों की जानकारी दे रही है।

🔴 *49 स्थानों पर कार्यक्रम, 3560 से अधिक नागरिक हुए जागरूक*

अभियान के तहत आज जिले के 49 स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें थाना-चौकियों, स्कूल-कॉलेजों, हाट-बाजारों और ग्राम पंचायतों में 3560 से अधिक नागरिकों को बताया गया कि साइबर ठग कैसे नए-नए तरीकों से लोगों को अपना शिकार बनाते हैं और उनसे कैसे बचा जा सकता है।

इसी कड़ी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी में “साइबर जागरूकता अभियान एवं सेवा संकल्प कार्यक्रम” का आयोजन हुआ। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने उपस्थित बुजुर्गों, अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की कि वे बच्चों को सोशल मीडिया के बारे में सही जानकारी दें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी से करें, अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें और पैसे दोगुने होने के लालच में किसी अनजान व्यक्ति को एक रुपया भी न दें।

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने भी किसी भी अनजान व्यक्ति से ओटीपी, यूपीआई पिन और बैंक खाता संबंधी जानकारी किसी से भी साझा नहीं करने का आवाह्न किया। और, जिले में घटित चर्चित शिवा साहू मामले से लोगों से कुछ सीख लेने की अपील की। ताकि, जिले में इस तरह की घटना कभी न घटित हो।

कार्यक्रम में मौजूद एसडीओपी गोविंद दीवान ने बताया कि आजकल ठग फर्जी पुलिस और अधिकारी बनकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने लोगों से ऐसे फोन कॉल से सतर्क रहने और किसी भी समस्या की स्थिति में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, उप पुलिस अधीक्षक संतोषी ग्रेस और कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

🔴 *साइबर ठग किन तरीकों से करते हैं ठगी*

*फर्जी अधिकारी बनकर धमकाना*: ठग खुद को पुलिस, सीबीआई या बैंक का अधिकारी बताकर फोन या वीडियो कॉल करते हैं। वे किसी केस में फंसे होने की बात कहकर “डिजिटल अरेस्ट” का डर दिखाते हैं और जांच के नाम पर पैसे जमा कराने का दबाव बनाते हैं।
*केवाईसी और बैंक के नाम पर झांसा*: खाता बंद होने या केवाईसी अपडेट कराने के बहाने कॉल या मैसेज भेजकर ओटीपी और यूपीआई पिन पूछ लिया जाता है, और इसके बाद खाते से पैसे निकाल लिए जाते हैं।
*फर्जी शॉपिंग वेबसाइट और ऑफर*: सस्ते दामों का लालच देने वाली फर्जी वेबसाइट या विज्ञापन के जरिए पहले भुगतान करवा लिया जाता है। इसके बाद न सामान मिलता है, न पैसे वापस आते हैं।

🔴 *साइबर ठगी से बचाव के उपाय*

*ओटीपी और पिन किसी को न बताएं*: बैंक या सरकारी विभाग का कोई भी कर्मचारी आपसे ओटीपी या यूपीआई पिन नहीं मांगता। अनजान कॉल या मैसेज पर इन्हें साझा न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
*ऑनलाइन खरीदारी और रिश्तों में सतर्क रहें*: अनजान वेबसाइट पर पहले से पूरा भुगतान न करें और सोशल मीडिया पर बने अनजान रिश्तों में पैसों का लेन-देन कभी न करें।

🔴 *ठगी होने पर तुरंत उठाएं ये कदम*

*राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930* पर तुरंत कॉल करें। जितनी जल्दी शिकायत होगी, पैसे वापस मिलने की संभावना उतनी ज्यादा होगी।
cybercrime.gov.in पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं।

🔴 *पुलिस की अपील: “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें”*

सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों पर भरोसा न करें, किसी के बहकावे में आकर पैसे ट्रांसफर न करें और अपनी निजी जानकारी सुरक्षित रखें। कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत नजदीकी थाने या साइबर हेल्प डेस्क को सूचित करें।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss