दीनानाथ खुंटे ने 58 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के एरियर्स के मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा
भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ खुंटे ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात, कर्मचारियों को बकाया राशि दिलाने की मांग
रायपुर। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के 58 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के वर्ष 2016 से 2021 तक के बकाया वेतन एरियर्स का मामला अब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के समक्ष उठाया गया है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री दीनानाथ खुंटे ने कर्मचारियों की इस लंबित मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की और विषय पर सकारात्मक चर्चा की।
प्रकरण के अनुसार, जिले के 58 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नियमित वेतनमान के एरियर्स का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। इस संबंध में कर्मचारियों ने बकाया राशि और ब्याज सहित भुगतान की मांग की है।
इस मामले में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने 6 मई 2026 को पारित आदेश में संबंधित अधिकारियों को कर्मचारियों के लंबित अभ्यावेदन पर चार माह के भीतर निर्णय लेने का निर्देश दिया है। हालांकि, न्यायालय ने सीधे भुगतान का आदेश नहीं दिया है। एरियर्स मांग 58 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी.pdf
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान कर्मचारियों की समस्याओं और उनके बकाया एरियर्स के भुगतान से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। इस पहल से कर्मचारियों को अपने लंबित प्रकरण के निराकरण की उम्मीद जगी है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष श्री अनिल कुमार चौहान एवं भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला कार्यसमिति सदस्य श्री रामगुलाल साहू भी उपस्थित रहे।
कर्मचारियों के लंबित एरियर्स का निराकरण और उन्हें उनका बकाया भुगतान दिलाने की दिशा में यह मुलाकात एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

