मांगे पूरी नहीं होने की स्थिति में आगामी 9 अक्टूबर को तूता रायपुर स्थित धरना स्थल पर एकदिवसीय हड़ताल प्रस्तावित
रायगढ़। नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी एवं उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी के आह्वान पर आज 28.9.2026 को प्रदेश के समस्त जिलों में नगरीय निकाय के कर्मचारियों द्वारा 18 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम से जिला कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपा गया। इसी कड़ी में रायगढ़ जिला के निकाय कर्मचारियों के द्वारा कलेक्ट्रेट पहुंच कर अतिरिक्त कलेक्टर जिला रायगढ़ को ज्ञापन सौंपा गया ।
ज्ञापन में कर्मचारियों के द्वारा अपनी मांगों में प्रमुख रूप से नगरीय निकायों में पुरानी पेंशन योजना लागू किए जाने,निकाय कर्मचारियों के लिए नवीन सेटअप जारी करने,प्रत्येक माह के 1 तारीख को ट्रेजरी के माध्यम से वेतन भुगतान करने, छठवें एवं सातवें वेतनमान का एरियर्स राशि भुगतान करने सहित कुल 18 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं होने की स्थिति में आगामी 9 अक्टूबर 2026 को तूता रायपुर स्थित धरना स्थल पर एकदिवसीय हड़ताल भी किया जाना प्रस्तावित है।
ज्ञापन सौंपने नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री उपेंद्र बंजारा,रायगढ़ जिला अध्यक्ष अरुण राठौर,जिला महामंत्री संदीप पटेल, जिला उपाध्यक्ष एम. अली, खालीद मोहम्मद, लखन साहू , विकास बोय, राहुल राठौर सहित निकाय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

