spot_img

Latest Posts

औघड़ की मड़ई जिगना में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 202 मरीजों को मिला जांच का लाभ

रायगढ़। अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की मुख्य शाखा रायगढ़ की इकाई औघड़ की मड़ई जिगना में 10 जनवरी को आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 202 मरीजों को जांच का लाभ मिला।
हर माह की 10,20 एवं 30 को आयोजित होने वाले इस शिविर में आस पास के ग्रामीणों की नेत्र जांच विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा की जाती है। अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र के अन्तर्गत अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र औघड़ की मड़ई जिगना में मरीजों की नेत्र जाँच डॉक्टर संदीप शर्मा द्वारा की गई। शिविर में 155 मरीजों को निशुल्क चश्मा वितरण किया गया। 90 मरीजों को नेत्र सम्बन्धित ड्राप दिया गया। 16 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण मिले जिन्हें चिकित्सकों द्वारा उचित परामर्श दिया गया। 40 मरीजों का चश्मा प्रधान कार्यालय अघोर गुरू पीठ ब्रह्मनिष्ठालय बनोरा भेजा गया।जिनका वितरण अगले नेत्र शिविर में किया जाएगा।
बनोरा व डभरा में भी नि:शुल्क शिविर का आयोजन
अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र बनोरा में बुधवार को आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 40 मरीजो को जांच का लाभ मिला। वही अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र अघोर आश्रम डभरा में सोमवार को आयोजित शिविर में 14 मरीजों का निशुल्क उपचार किया गया। वही 11 जनवरी को डभरा में आयोजित विशाल स्वास्थ्य 15 वे शिविर में 5676 मरीजों को लाभ मिला।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss