spot_img

Latest Posts

राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण, योजनाओं की जानकारी लेने उमड़े लोग

रायगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की विकास योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया। राज्योत्सव में पहुंचे युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर शासन की योजनाओं और प्रदेश में हुए विकास कार्यों की जानकारी ली।

प्रदर्शनी में सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं और जनहितकारी कार्यक्रमों को चित्रों तथा जानकारीपूर्ण सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया था। इसके जरिए लोगों को प्रदेश में विकास की प्रगति, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और शासन की उपलब्धियों से परिचित कराया गया। प्रदर्शनी में लगाई गई सामग्री को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उसमें रुचि दिखाई।

प्रदर्शनी स्थल पर जनसंपर्क विभाग की मासिक पत्रिका ‘जनमन’ का वितरण भी किया गया। इसके माध्यम से आम नागरिकों को शासन की योजनाओं, विकास कार्यों और जनहितकारी निर्णयों की विस्तृत जानकारी मिली।

राज्योत्सव में लगाई गई इस प्रदर्शनी के जरिए जनसंपर्क विभाग ने आम नागरिकों तक सरकारी योजनाओं और प्रदेश की विकास यात्रा से जुड़ी जानकारी पहुंचाई।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss