रायगढ़। दीपावली पर्व के दौरान जिला मुख्यालय में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्था लागू की है। पुलिस ने व्यापारियों, ग्राहकों और नागरिकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
यातायात पुलिस ने व्यापारियों को प्रतिष्ठानों के सामने वॉलंटियर या गार्ड तैनात कर अव्यवस्थित पार्किंग नियंत्रित करने, दुकानों का सामान बाहर नहीं रखने और कर्मचारियों के वाहनों को पार्किंग में खड़ा कराने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर दुकानों के सामने सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी अपील की गई है।
इन 5 स्थानों पर होगी पार्किंग
1. सावड़िया भवन प्रांगण
2. गांधी गंज परिसर
3. रामलीला मैदान
4. नगर निगम कॉम्प्लेक्स (पुराना जिला शिक्षा कार्यालय)
5. श्याम टॉकीज परिसर
इन मार्गों पर प्रवेश प्रतिबंधित
1. हण्डी चौक से हटरी चौक मार्ग
2. केवड़ाबाड़ी चौक से हटरी चौक मार्ग
3. गौरीशंकर मंदिर तिराहा से न्यू मार्केट तिराहा
4. मालधक्का तिराहा से गांधी प्रतिमा तिराहा
इन स्थानों पर रहेगा डायवर्सन
गांधी प्रतिमा, रेलवे स्टेशन चौक, शहीद चौक, गोगा राइस मिल और गद्दी चौक को डायवर्सन पॉइंट बनाया गया है।
इन 5 स्थानों पर चारपहिया वाहन प्रतिबंधित
गांधी प्रतिमा, गोगा राइस मिल, हण्डी चौक, सारंगढ़ चौक (अग्रसेन चौक) और गद्दी चौक पर चारपहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
यातायात पुलिस ने व्यापारियों और ग्राहकों से निर्धारित पार्किंग व्यवस्था का पालन करने तथा त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

