spot_img

Latest Posts

कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों की समस्याएं सुनीं, समय-सीमा में निराकरण के निर्देश राशन कार्ड, दिव्यांग पेंशन, आवास, किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं से जुड़े आवेदन मिले

 

कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों की समस्याएं सुनीं, समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

राशन कार्ड, दिव्यांग पेंशन, आवास, किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं से जुड़े आवेदन मिले

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 3 नवंबर 2026। आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के निराकरण के लिए मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन आयोजित किया गया। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की मांगों और शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ श्री ऋषिकेश तिवारी अपर कलेक्टर श्री सूर्यकांत कौशिक, अपर कलेक्टर एवं सारंगढ़ एसडीएम श्री दशरथ सिंह राजपूत ने भी नागरिकों की समस्याएं सुनीं और आवेदनों से जुड़े विषयों की जानकारी प्राप्त की।

नागरिकों ने राशन कार्ड नवीनीकरण, दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण के लिए भूमि आवंटन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और बकरी पालन योजना का लाभ दिलाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए। भूमिहीन कृषि मजदूरों ने संबंधित योजना का लाभ दिलाने की मांग रखी। वहीं, बरभाठा (ब) में प्रस्तावित तालाब निर्माण कार्य पर रोक लगाने के संबंध में भी आवेदन दिया गया।

कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता से परीक्षण करने को कहा। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, नागरिकों की समस्याओं के निराकरण में संवेदनशीलता बरतने और अनावश्यक विलंब से बचने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री शंकर लाल सिन्हा, डिप्टी कलेक्टर श्री राणा विजय सिंह, डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल, बिलाईगढ़ एसडीएम सुश्री शिक्षा शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Latest Posts

spot_img

Don't Miss