जनजातीय गौरव सप्ताह का आयोजन 11 से 18 नवम्बर तक,5 नवम्बर को जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन
सारंगढ़ आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित शासन के निर्देशानुसार आगामी 11नवम्बर से 18 नवम्बर तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जाना है। उक्त अवधि में जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय आयोजन के संबंध में शासन द्वारा विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त अवधि के दौरान आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता” का आयोजन एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसके तहत जनजातीय गौरव ज्ञान संबंधी जिला स्तरीय प्रतियोगिता दिनांक 5 नवम्बर को शासकीय लोचन प्रसाद महाविद्यालय सारंगढ़ में
आयोजित की जावेगी। जिला स्तर पर यह प्रतियोगिता दो श्रेणियों में होगी। प्रथम, श्रेणी एक जिसके अंतर्गत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी, एकलव्य, प्रयास, प्री मैट्रिक एवं पो-मैट्रिक छात्रावासों के विद्यार्थी तथा द्वितीय, श्रेणी दो जिसके अंतर्गत महाविद्यालयों में अध्ययनरत तथा पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थी सम्मिलित होंगे।

