spot_img

Latest Posts

भाटनपाली में शनि मंदिर निर्माण के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दिए डेढ़ लाख रुपये

रायगढ़। ग्राम भाटनपाली में शनि मंदिर के निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने 1 लाख 50 हजार रुपये की शुभेच्छा अनुदान राशि प्रदान की। अनुदान राशि मिलने के बाद ग्रामवासियों ने वित्त मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

ग्रामवासियों के अनुसार, शनि मंदिर के विकास और निर्माण से जुड़े कार्यों में अनुदान राशि का उपयोग किया जाएगा। उनका कहना है कि राशि मिलने से मंदिर के विकास कार्यों को गति मिलेगी और आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत भाटनपाली के सरपंच झसकेतन देहरी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष घनश्याम प्रधान, युवा मोर्चा के प्रसिद्ध प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ग्रामवासियों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मंदिर के विकास के लिए मिली यह राशि निर्माण एवं अन्य आवश्यक कार्यों में उपयोगी साबित होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अनुदान से शनि मंदिर परिसर के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss