
कटेली में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस
सारंगढ़ कटेली में संविधान दिवस का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब *डॉ. भीमराव अंबेडकर* के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी, जनपद पंचायत सारंगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राधेश्याम नायक, क्षेत्र की जनपद सदस्य, ग्राम सरपंच, उप सरपंच, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं बिहान समूह की सदस्याएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।अपने उद्बोधन में जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह ने कहा संविधान ने हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार दिया है। बाबा साहेब के सपनों का भारत तभी बनेगा, जब हम संविधान को पढ़ें, समझें और उसका पालन करें। हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए।जिला सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने छात्र-छात्राओं को संविधान के महत्व के बारे में बताया और कहा कि संविधान ही देश की सबसे बड़ी ताकत है। जनपद सीईओ राधेश्याम नायक ने भी संविधान दिवस की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने संविधान पर भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
- P.R. Rajak
