CG NewsRaigarh Newsरायगढ़

राष्ट्र प्रथम के 25 साल – ओपी चौधरी बोले, रायगढ़ के रामलीला मैदान में सेवा ज्योति यात्रा

प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली सफर पर सेवा ज्योति यात्रा में जुटने ओपी चौधरी ने किया आह्वान

रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवाकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा द्वारा बुधवार को पूरे देश में सेवा ज्योति यात्रा और विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कार्यकर्ताओं सहित आम जनता से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। ओपी चौधरी ने सोशल मंच में जारी वीडियो संदेश में कहा बुधवार 7 अक्टूबर की तारीख भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में स्वर्णिम तारीख होगी।

उन्होंने कहा हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक राज्य के प्रमुख और राष्ट्र के प्रमुख के रूप में, हेड ऑफ द गवर्नमेंट के रूप में लगातार 25 वर्ष सेवा के पूरे करने वाले भारत के लोकतंत्र के पहले व्यक्ति होंगे। जनता ने लगातार 25 साल तक उन्हें आशीर्वाद दिया है। यह उनकी जनसेवा, उनकी प्रतिबद्धता और उनके राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत के कारण संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए, पूरे भारतवर्ष के लिए और पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता के लिए अत्यंत गौरवशाली पल है। मोदी जी के 25 सालों का एक ही संदेश रहा है – सेवा का संदेश। इसलिए इस दिन को हम सेवा ज्योति यात्रा के रूप में मना रहे हैं।

ओपी चौधरी ने बताया कि सुबह 9 बजे सभी जिला मुख्यालयों में निर्धारित स्थलों पर कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संबोधन और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का संबोधन सुना जाएगा। तत्पश्चात सेवा ज्योति यात्रा निकाली जाएगी और विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प यदि कोई पूरा कर सकता है तो केवल भाजपा ही कर सकती है। मोदी जी ने विकसित भारत 2047 के सपने को 140 करोड़ भारतवासियों का संकल्प बनाया है। हमें उस संकल्प को और मजबूती देनी है।

रायगढ़ जिले में मुख्य कार्यक्रम रामलीला मैदान में होगा। ओपी चौधरी ने सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और समाज के हर वर्ग से अपील की है कि वे निर्धारित स्थल रामलीला ग्राउंड रायगढ़ में समय पर पहुंचकर सेवा ज्योति यात्रा और विकसित भारत संकल्प सभा को सफल बनाएं।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button