spot_img

Latest Posts

राष्ट्रीय युवा दिवस: काव्य पाठ, रंगोली और भाषण प्रतियोगिताओं में दिखा बच्चों का जोश

122 बच्चों ने लिया भाग, विजेताओं को प्रदान किए गए मोमेंटो
रायगढ़ / संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, लक्ष्मीपुर, रायगढ़ में युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री गणेशचंद्र यादव, जिला प्रतिनिधि रायगढ़ एवं अन्य अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद एवं सरस्वती माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया।
सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण रायगढ़ ने जानकारी ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम में काव्य पाठ, रंगोली और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें 122 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान-मोहन कुर्रे, द्वितीय-किशन यादव और तृतीय-हरिओम ने प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान-अमन, द्वितीय-नैंसी और तृतीय स्थान पर अभिषेक तिवारी रहे। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम-अभिषेक, द्वितीय-जतिन और तृतीय स्थान युवराज ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्री रमेश द्विवेदी, श्रीमती निशा ब्रह्म भट्ट, श्रीमती पूर्णिमा गायकवाड़, श्री जितेंद्र मिश्रा, श्री जितेश्वर प्रधान, श्री जयकुमार यादव एवं अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे। श्री जितेश्वर प्रधान, व्यायाम शिक्षक खेल एवं युवा कल्याण रायगढ़ ने कार्यक्रम के सभी अतिथियों, निर्णायकों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss