Raigarh News

सेक्टर स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

रायगढ़,  किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रायगढ़ के तत्वावधान में सेक्टर स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। खेल कैलेंडर वर्ष 2026-27 के अनुसार फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 06 महाविद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए *प्रथम स्थान लोचन प्रसाद पांडे महाविद्यालय सारंगढ़* ने प्राप्त किया, जबकि *द्वितीय स्थान सेंट टेरेसा कॉलेज रायगढ़* रहा। विजेता टीम को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिग्री कॉलेज रायगढ़ के *प्राचार्य डॉ. आनंद कुमार शर्मा* रहे। उन्होंने कहा कि खेल से अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक *डॉ. धनेश सिंह* भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स डायरेक्टर *डॉ. सौरभ प्रधान*, संत जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल *श्री सेबेस्टियन टिग्गा*, धरमजयगढ़ कॉलेज से क्रीड़ा प्रभारी *श्री बंजारे*, संत जेवियर स्कूल से *श्री प्रदीप बरेट*, सेंट टेरेसा कॉलेज से *श्रीमती सारिका शुक्ला, श्री अंकित शर्मा*, उत्तम मेमोरियल कॉलेज से *श्री रजनीश सिंह एवं श्री सोमेश साहू*, तथा आयोजन महाविद्यालय के स्पोर्ट्स ऑफिसर *श्री अतुल मिश्रा एवं श्री लल्लू प्रधान* उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन क्रीड़ा विभाग, डिग्री कॉलेज रायगढ़ द्वारा किया गया।
EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button