टोरेंट पावर लिमिटेड का सामुदायिक विकास एवं शिक्षा प्रोत्साहन पहल : शासकीय विद्यालयों में बच्चों को स्कूल बैग, फर्नीचर एवं खेलकूद सामग्री वितरित

देवरी / डुमरपाली। टोरेंट पावर लिमिटेड द्वारा अपनी सामुदायिक विकास एवं शिक्षा प्रोत्साहन पहल के अंतर्गत परियोजना प्रभावित क्षेत्रों के शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को स्कूल बैग, फर्नीचर एवं खेलकूद सामग्री वितरित की गई। इस पहल के तहत ग्राम देवरी के प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला के 160 एवं ग्राम डुमरपाली के प्राथमिक शाला के 20 विद्यार्थियों को लाभान्वित किया गया।
इस विशेष अभियान के दौरान कक्षा 1 से 8 वीं तक अध्ययनरत कुल 180 विद्यार्थियों को स्कूल बैग प्रदान किए गए साथ हीं विधालयों में क्रिकेट किट, बैडमिंटन किट एवं बॉलीबाल किट का वितरण किया गया इसके अलावा ग्राम देवरी के विद्यार्थियों को बैठक व्यवस्था हेतु डेस्क बैंच भी वितरित किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक एवं खेल संसाधन उपलब्ध कराकर शिक्षा एवं खेल के प्रति उनका उत्साह बढ़ाना तथा नियमित विद्यालय उपस्थिति को प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम डुमरपाली से किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विद्यार्थियों को स्कूल बैग एवं खेलकुद सामाग्री वितरित किए।
इस अवसर पर टोरेंट पावर लिमिटेड के महाप्रबंधक शशांक शर्मा ने विद्यार्थियों को शिक्षा एवं खेल के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जनपद सदस्य श्रीमति शिवकुमारी साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टोरेंट पावर लिमिटेड का आभार जताया और कहा कि इसी तरह भविष्य में क्षेत्र के शिक्षा, स्वास्थय आजीविका एवं सामुदायिक विकास में कंपनी से सहयोग की हम सभी क्षेत्रवासी अपेक्षा रखते है।

ग्राम देवरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान टोरेंट पावर लिमिटेड के महाप्रबंधक श्री मनीष मलिक ने पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक एवं खेल सामग्री उपलब्ध कराने की यह पहल हमारा पहला कदम है। इससे बच्चों में शिक्षा के प्रति रूचि बढ़ेगी तथा वे नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित होंगे। भविष्य में भी हम आप सभी के सहयोग से क्षेत्र के शिक्षा, स्वास्थय एवं आम नागरिकों की बेहतरी के लिए और अच्छा प्रयास करेंगे।
वहीं देवरी में आयोजित कार्यक्रम में सरपंच गुरवीन दास महंत ने कहा कि टोरेंट पावर लिमिटेड केवल आधारभूत विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में भी निरंतर योगदान दे रहा है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की पहलें अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक एवं खेल संसाधन उपलब्ध कराने की इस पहल की स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं ग्रामवासियों ने सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं शिक्षा उन्मुख कार्यक्रमों के निरंतर संचालन की अपेक्षा व्यक्त की।
टोरेंट पावर लिमिटेड शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका एवं सामुदायिक विकास के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण समुदायों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्यरत है। विद्यार्थियों को स्कूल बैग, खेलकूद सामग्री तथा बैठने हेतु फर्नीचर उपलब्ध कराने की यह पहल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से टोरेंट पावर लिमिटेड के महाप्रबंधक मनीष मलिक, शशांक शर्मा सीएसआर प्रभारी सी. आर. बारिक, सहायक महाप्रबंधक अनुराग त्यागी, समीर दास, संजय चौधरी, सुरक्षा अधिकारी अविनाश बांका, अरुण कुमार,अनिल कुमार, अमिताभ डे, सौरभ जायसवाल,जनपद सदस्य शिवकुमारी लाभोराम साहू, ग्राम देवरी के सरपंच घुरवीन दास महंत, उपसरपंच भीम यादव, ग्राम डुमरपाली के सरपंच श्रीमति डोलकुमारी संजय सारथी, उपसरपंच सुदामा साहू, हेमलाल साहू तथा गणमान्य नागरिक नूतन प्रसाद साव, डुलेश्वर यादव ,श्याम दास महंत सहित कार्यक्रम में संबंधित विद्यालयों के प्रधान पाठक गंगा यादव, ठाकुरराम साहू,पटवारी सरिता डनसेना शिक्षकगण, शिक्षिकाएं, अभिभावक, पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी सहभागिता निभाई तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
