Raigarh News
छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन बरमकेला के तहसील व ब्लॉक संयोजक निर्विरोध निर्वाचित
23 संगठन के अध्यक्ष हुए शामिल, सुभाष चौहान व नंदकिशोर पटेल के ऊपर जताया भरोसा
बरमकेला। छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के बरमकेला विकासखंड के तहसील संयोजक और ब्लॉक संयोजक का निर्वाचन आज आकाश पब्लिक स्कूल बरमकेला में सम्पन्न हुआ।
निर्वाचन अधिकारी फकीरा यादव जिला संयोजक, लैलून कुमार भारद्वाज प्रांतीय संयुक्त सचिव, नंदकुमार बंजारे जिला संगठन मंत्री, लोकेन्द्र पटेल जिला कोषाध्यक्ष, विमल अजगल्ले तहसील संयोजक सारंगढ़ के तत्वावधान में यह निर्वाचन हुआ। इसमें फेडरेशन बरमकेला के 23 संगठन के ब्लॉक अध्यक्षों की उपस्थिति रही।
निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में सभी संगठनों के अध्यक्ष प्रतिनिधियों ने संगठन के कार्य में हमेशा तत्पर रहने वाले सुभाष चौहान को तहसील संयोजक और नंदकिशोर पटेल को ब्लॉक संयोजक निर्विरोध सर्वसम्मति से निर्वाचित किया। निर्वाचन की घोषणा होते ही उपस्थित पदाधिकारियों ने करतल ध्वनि से दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर व माला पहनाकर स्वागत किया और बधाई दी।
इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि फेडरेशन कर्मचारियों और अधिकारियों की एकता का मंच है। संगठन की मजबूती के लिए सभी संगठनों का एकजुट रहना आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे और उनके निराकरण के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
नवनिर्वाचित तहसील संयोजक सुभाष चौहान ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। कर्मचारियों के हित, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।
वहीं नवनिर्वाचित ब्लॉक संयोजक नंदकिशोर पटेल ने कहा कि सभी संगठनों को साथ लेकर चलना ही मेरी प्राथमिकता होगी। ब्लॉक स्तर पर कर्मचारियों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में सभी 23 संगठनों के अध्यक्ष, प्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने संगठन की एकता और मजबूती का संकल्प लिया।
इस निर्वाचन में सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक ब्लॉक अध्यक्ष पवन पटेल, छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ अध्यक्ष भूवन चौहान ,वरिष्ठ छात्रावास अधीक्षक संघ विजय भारती, कैशलेस मेडिकल संघ से अवध नायक ,अजेक्स संघ से मौजूद रामदीपक ,चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ से प्रकाश डनसेना,नगरीय निकाय अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ से मनोज कुमार साहू एवं जयानंद साहू ,प्रधान पाठक कल्याण संघ से महेंद्र कुर्रे ,सचिव संघ से फतेह लाल चौहान, चंद्र कुमार जायसवाल राजस्व पटवारी संघ से लाल सिंग, तहसीलदार एवं करम सिंह राठिया रोजगार सहायक संघ से पदमा साहू ,कृषि विस्तार संघ से नीलेश राव ,छत्तीसगढ़ लिपिक कर्मचारी संघ से दिनेश कुमार कन्नौज, स्कूल सफाई संघ क्षेत्र ध्रुव कुमार यादव,वन कर्मचारी संघ से अंतर्यामि सेठ, छात्रावास अधीक्षक संघ से गिरवर नायक ,स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से अभिषेक पटेल, नगरी निकाय संघ से दयानंद साहू ,जल संसाधन विभाग संघ से नैमिष नायक , आदि उपस्थित थे।
