Raigarh News

कार्तिक पूर्णिमा पर तडक़े लोगों ने नदी-तालाबों में स्नान कर किया दीपदान

दोपहर बाद से शहर के पिकनिक स्पाट हुआ गुलजार, देर शाम तक लोगों ने उठाया वनभोज का लुत्फ

रायगढ़। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को अल सुबह से ही लोग घरों से निकल कर नदी व तालाबों में स्नान कर पूजा-पाठ के बाद दीप दान किया, फिर दोपहर से शहर के पिकनिक स्पाट में पहुंचने लगे थे, जो देर शाम तक वन भोज का आनंद उठाया।

उल्लेखनीय है कि अब त्यौहारों का दौर शुरू हो गया है, इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह बना हुआ है। साथ ही अब जिले में हल्की ठंड शुरू हो जाने से दिन के समय गर्मी भी कम हो गई है, इससे अब लगातार वनभोज का भी दौर शुरू हो गया है। ऐसे में मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा होने के कारण लोग अल सुबह से ही लोग घर से निकल कर केलो नदी व तालाबों में स्नान कर पूजा-पाठ व दान-पुन्य के बाद थाल में दीपक जलाकर गंगा मां का ध्यान करते हुए आरती कर नदी-तालाबों में दीप दान किया। वहीं केलो नदी के घाट पर पहुंचे लोगों ने बताया कि हिंदु धर्म में कार्तिक पूर्णिमा को त्यौहार के साथ-साथ देव दिपावली के रूप में भी मनाया जाता है, इस दिन विधि-विधान से गंगा मईया की पूजा की जाती है, इससे मंगलवार को सुबह केलो नदी में दीप दान होने से इसका नजारा ही अलग दिख रहा था। इसके बाद सुबह 10 बजे लोग पिकनिक स्पाट पर पहुंचने लगे थे।
इस दौरान कार्तिक पूर्णिमा के साथ वनभोज को लेकर भी काफी उत्साह रहा। जिससे सुबह से ही शहर के आसपास के पिकनिक स्पाट में लोगों का आना शुरू हो गया था। जो देर शाम तक वनभोज का आनंद उठाया। साथ ही स्कूलों में अवकाश होने के कारण महिला-पुरुष व बच्चे पूरे उत्साह के साथ गार्डन व पार्क में जमे रहे। साथ ही पूरे दिन का समय मिलने के कारण लोग तहर-तरह के व्यंजन भी तैयार किए थे, जिसका जमकर आनंद उठाया। इस संबंध में पिकनिक मनाने आए लोगों से बात की गई तो उनका कहना था कि अब हल्की ंठंड की शुरूआत हो गई है, जिससे आंवला नवमी से पिकनिक शुरू हो जाता है। ऐसे में मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा होने के कारण पूरे दिन लोगों ने वनभोज का आनंद उठाया है। हालांकि विगत सालों की अपेक्षा इस साल पिककिन स्पाटों में काफी भीड़ रही।

सुरक्षा के लिए वन विभाग की टीम रही तैनात

 

इंदिरा विहार की सहायक तर्शिला एक्का ने बताया कि इस बार भी बड़ी संख्या में पर्यटक पिकनिक मनाने पहुंचे हैं। सुरक्षा के लिए स्टाफ लगातार परिसर में भ्रमण कर रहा है और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि पर्यटकों की सुविधा के लिए पहले से साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं की गई थीं। सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था।

इंदिरा बिहार में रेट बढऩे से नाराजगी

इंदिरा बिहार में इस बार वन विभाग द्वारा व्यवस्था के नाम पर रेट हो बढ़ा दिया गया है, लेकिन सुविधाएं जस की तस बनी है। ऐसे में पिकनिक बनाने पहुंचे दीपा गुप्ता व उसके गु्रप के लोगों ने बताया कि गार्डन में प्रवेश के दौरान ही एक परिवार के खाना पकाने के लिए 100 रुपए तथा प्रति व्यक्ति 20 रुपए का चार्ज किया गया, साथ ही पर बाइक का 10 रुपए चार्ज लिया जा रहा है, इसके बाद भी पार्क में कहीं मवेशी भ्रमण कर रहे हैं तो कहीं कुत्ते भोजन पकाने की जगह पर पहुंच जा रहे हैं, इससे भोजन पकाने से ज्यादा रखवाली करनी पड़ रही थी। ऐसे में वन विभाग को पिकनिक स्पाट क्षेत्र में मवेशी पर प्रतिबंध लगाना चाहिए ताकि लोग आराम से भोजन पका सके।

वनभोज के साथ बच्चों ने की मस्ती

इंदिरा विहार में परिवार के साथ पिकनिक मनाने पहुंचीं कल्पना जांगड़े ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन लोग कार्तिक स्नान और दीपदान करते हैं। इसके बाद वनभोज की परंपरा भी लंबे समय से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि यहां का माहौल अच्छा है और बच्चे झूलों में खेलते हुए पिकनिक का आनंद ले रहे हैं।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button