Raigarh News

रायगढ़ में खाद्य विभाग की जांच अभियान तेज, कई प्रतिष्ठानों से खाद्य नमूने लिए

रायगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच के लिए अभियान के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में निरीक्षण और कार्रवाई की। इस दौरान रेलवे स्टेशन के पास स्थित अपनी रसोई से पनीर और मिक्स वेज के नमूने लिए गए। वहीं ईशान और साईं श्रद्धा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर वेज और नॉनवेज खाद्य सामग्री अलग-अलग रखने, पेस्ट कंट्रोल प्रमाणपत्र और पन्नी की जांच से संबंधित सुधार नोटिस जारी करने की अनुशंसा की गई।

एसपी कार्यालय के पास स्थित हॉट चिप्स में निरीक्षण के दौरान तेल का बार-बार उपयोग किए जाने की बात सामने आई। इस पर लगभग 30 लीटर इस्तेमाल किए गए तेल को फिंकवाया गया। साथ ही प्रतिष्ठान संचालक को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में पंजाबी भोजनालय और जालाराम नमकीन का निरीक्षण किया गया। दोनों प्रतिष्ठानों को पानी की जांच रिपोर्ट और कर्मचारियों की मेडिकल फिटनेस से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके बाद पंजाब नेशनल होटल से चावल और दाल के नमूने लेकर नियमानुसार निर्देशित किया गया।

जूटमिल क्षेत्र स्थित आर.बी. बेकर्स से कुकीज और बिस्कुट के नमूने लिए गए। वहीं सुश्री होटल के निरीक्षण के दौरान पेस्ट कंट्रोल से संबंधित सुधार के लिए नोटिस जारी करने की अनुशंसा की गई।

जूटमिल स्थित गणेश डेयरी में स्वच्छता की स्थिति बेहद खराब पाए जाने पर विभाग ने कार्रवाई की। यहां से बूंदी लड्डू, पनीर, पेड़ा और कलाकंद के नमूने लिए गए। साथ ही प्रतिष्ठान को सुधार नोटिस जारी किया गया।

इस अभियान के दौरान अभिहित अधिकारी सुधा चौधरी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेमीचंद पटेल और खाद्य सुरक्षा अधिकारी सरिता पटेल मौजूद रहे। विभाग के अनुसार, खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच और निरीक्षण का यह अभियान 30 नवंबर तक जारी रहेगा।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button